scriptआपके घर की झाड़ू बना सकती है आपको मालामाल | diwali par jhadu ke upay | Patrika News

आपके घर की झाड़ू बना सकती है आपको मालामाल

locationभोपालPublished: Oct 01, 2018 02:09:03 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

आपके घर की झाड़ू बना सकती है आपको मालामाल

diwali par jhadu ke upay

diwali par jhadu ke upay

भोपाल। भागदौड़ भरी जिंदगी से हर इंसान आर्थिक रुप से संपन्न होना चाहता है। आर्थिक रुप से संपन्न होने के लिए लोग कई तरीके के उपाय भी अपनाते हैं। कई लोग तो अपने जीवन में धन की देवी मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए पूरा दिन पूजा-पाठ और बाकी चीजों में लगा देते हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि अगर आप भी अपने घर में मां लक्ष्मी की कृपा चाहते है तो कुछ उपायों को अपनाकर ऐसा किया जा सकता है। पंडित जी बताते है कि अगर लक्ष्मी मां को प्रसन्न करना है तो घरों में प्रयोग होने वाली झाड़ू का उपयोग भी मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए किया जात है। बहुत ही कम लोग जानते है आर्थिक दृष्टि से झाड़ू कितनी ज़्यादा महत्वपूर्ण है। इसी झाड़ू की वजह से व्यक्ति करोड़पति व कंगाल दोनों बन सकता है। कुछ शास्त्रों में तो झाड़ू को लक्ष्मी और उनकी बहन अलक्ष्मी से जोड़ कर भी देखा जाता है। आप भी झाड़ू के कुछ रोचक उपाय को अपनाकर आर्थिक रुप से संपन्न हो सकते है। जानिए कौन से हैं वे उपाय….

diwali par jhadu ke upay

– माना जाता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी का वास झाड़ू में ही होता है। इसलिए झाड़ू पर कभी भी पैर नहीं मारना चाहिए। ऐसा होने पर लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

– शास्त्रों में कहा गया है कि झाड़ू को हमेशा ही कृष्ण पक्ष में ही खरीदना चाहिए। अगर आप झाड़ू को शुक्ल पक्ष में खरीदते है तो झाड़ू दुर्भाग्य का कारण बनती है।

– झाड़ू बुहारने के बाद हमेशा साफ करके रखें। झाड़ू को कभी भी खड़ी करके नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने पर घर में कलह होती है।

– हमेशा इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि झाड़ू को कभी भी घर के उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा में नहीं रखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो इससे देव आगमन में बाधाएं आ जाती हैं। साथ ही दुर्भाग्य अपने आप चलकर आपके घर में आता है।

– झाड़ू को हमेशा घर के किसी कोने में छुपा कर ही रखना चाहिए। जहां तक संभव हो इसे घर के अंधेरे वाले स्थान में रखना चाहिए।

– मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किसी भी मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में तीन झाड़ुओं का गुप्त दान करें। झाड़ू दान करने में इन बातों का ध्यान रखें।

– मंदिर में झाडू दान करने के पहले शुभ मुहूर्त अवश्य देख लें। यदि उस दिन कोई शुभ योग , त्यौहार हो तो इस दान की महत्ता बढ़ जाती है और

– घर में स्थाई लक्ष्मी का वास होता है। जिस दिन भी यह काम करना हो, उसके एक दिन पहले ही आपको 3 झाड़ू खरीद लेनी चाहिए।

– जब भी किसी नए घर में प्रवेश करें, तो नई झाड़ू लेकर ही घर के अंदर जाना चाहिए। यह शुभ शकुन माना जाता है। इससे नए घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो