scriptडॉक्टर पति पर पत्नी ने लगाया सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, बोली- वह बेचता है नकली क्रीम | doctor wife alleged husband forced prostitution for me | Patrika News

डॉक्टर पति पर पत्नी ने लगाया सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, बोली- वह बेचता है नकली क्रीम

locationभोपालPublished: Aug 07, 2019 12:46:43 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

डॉक्टर की पत्नी ने अपने पति पर लगाई है सनसनीखेज आरोप, यूपी में पुलिस से की है शिकायत

prostitution
भोपाल . मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक डॉक्टर ( Doctor ) पर उसकी पत्नी ने ही एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला ने उत्तरप्रदेश में मामला दर्ज करवाई है। पत्नी बोली है कि उसके पति ने उससे भी वेश्यावृत्ति करवाई है। यूपी पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी डॉक्टर की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। आरोपी भोपाल का एक बड़ा डॉक्टर है।
दरअसल, पीड़ित पत्नी ने ये शिकायत उत्तरप्रदेश के जालौन जिले स्थित माधौगढ़ थाने में की है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ वेश्यावृत्ति के लिए बाध्य करने का केस दर्ज किया है। इसके साथ ही पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य, दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
छह लोगों को बनाई है आरोपी
पीड़ित ने इस मामले में डॉक्टर पति के साथ ही ससुराल के छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाई है। यूपी पुलिस जल्द ही मामले की जांच के लिए भोपाल आएगी। पुलिस के मुताबिक, तिलक नगर माधौगढ़ निवासी 27 वर्षीय महिला ने एमए तक पढ़ी है। उसने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 12 मार्च 2019 को उसकी शादी भोपाल के एक डॉक्टर के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने करीब 20 लाख रुपए खर्च किए।
महिला का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद पति समेत उसके पांच अन्य परिजन 25 लाख रुपए के दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। जब उसने दहेज देने से इंकार कर दिया तो पति उसे मॉडलिंग की आड़ में वेश्यावृत्ति के लिए बाध्य करने लगा। महिला का कहना कि विरोध करने पर उसे यातनाएं दी गईं। उसे ससुराल से बेदखल कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें: प्रसाद खिला छह साधू बस स्टैंड से बच्चे को उठाकर ले जा रहे थे साथ, पकड़े जाने पर सभी की सामने आई सच्चाई

गौरतलब है कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कुछ दिन पहले ही एक युवती की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया था। उस मामले में मुंबई पुलिस भी आरोपी डॉक्टर से पूछताथ कर सकती है। क्योंकि आरोपी के खिलाफ अब मुंबई और यूपी के जालौन में मामला दर्ज हो गया है।
नकली क्रीम बेचता है पति
पीड़ित महिला ने यह भी पुलिस को बताया कि उसका पति स्किन की नकली क्रीम बेचता है। उसका यह गोरखधंधा भोपाल के साथ ही पूणे में चल रहा है। महिला का कहना कि पति के इन तमाम गोरखधंधे का वह पर्दाफाश करने की योजना बना रही थी। इससे पहले वह उसे घर से निकाल दिया।
इसे भी पढ़ें: पत्नी को कमरे की सफाई कराने ले गया था युवक, मौका मिलते ही दोस्त ने किया रेप

वहीं, आरोपी डॉक्टर का कहना है कि उनकी पत्नी और उसके परिवार के लोग हमें पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। मैंने शादी के अगले महीने अप्रैल में अदालत में तलाक की अर्जी दायर कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो