scriptडोर-टू-डोर कलेक्शन करने वालों का सम्मान | door to kachara collection | Patrika News

डोर-टू-डोर कलेक्शन करने वालों का सम्मान

locationभोपालPublished: Sep 27, 2021 08:58:08 pm

भोपाल. डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों का नगर निगम ने सोमवार को सम्मान किया। यह सम्मान उन्हें गीला-सूखा कचरा अलग-अलग लाने पर किया गया। दो अक्टूबर तक राजधानी में आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित कर रही है।


भोपाल. डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों का नगर निगम ने सोमवार को सम्मान किया। यह सम्मान उन्हें गीला-सूखा कचरा अलग-अलग लाने पर किया गया। दो अक्टूबर तक राजधानी में आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित कर रही है। इसके तहत अलग-अलग जोन स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। हर वार्ड में डोर-टू-डोर वाहनों में सूखा-गीला, बॉयोमेडिकल और घरेलू खतरनाक कचरा अलग-अलग देने के लिए प्रेरित किया। मंगलवार को रहवासी, संघ, मोहल्ला, कॉलोनी, समूह को उत्कृष्ट कचरा प्रबंधन के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। बुधवार को सार्वजनिक शौचालय सफ ाई के लिए जनभागीदारी अमृत उत्सव का आयोजन होगा। गुरूवार को अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े उद्यमियों का सम्मान, अपशिष्ट से निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी, बर्तन बैंक और झोला बैंका प्रदर्शन होगा, जबकि दो अक्टूबर को सफ ाई मित्र सम्मान आयोजित किया जाएगा।
—————————————————-
हड़ताल, देरी की शिकायत हुई शिकायतों की सुनवाई
भोपाल. बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सोमवार को शहर की बिजली संबंधी शिकायतों की सुनवाई प्रभावित हुई। भोपाल में करीब पांच हजार आउटसोर्स कर्मचारी है और हड़ताल की वजह से काफी ने काम बंद रखा। इससे उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई में चार से पांच घंटा देरी हुई। निगम के नियमित कर्मचारी ही काम पर रहे। कर्मचारियों ने भोपाल के बिजली गेट पर प्रदर्शन किया।
———————————————
महाबडिय़ा बिजली सब स्टेशन शुरू
भोपाल. कोलार के महाबडिय़ा क्षेत्र के बिजली सब स्टेशन का सोमवार को लोकार्पण हुआ। करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से ये 132 केवी बिजली सब स्टेशन बना है। डेढ़ साल में तैयार इस सब स्टेशन का लाभ कोलार समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को होगा। अभी पूरा क्षेत्र मैनिट सब स्टेशन पर आधारित है। अब कोलार समेत आसपास के 20 से अधिक गांवों में आंधी- बारिश के दौरान भी बिजली आपूर्ति बनाए रखने में राहत मिलेगी। ऊर्जा मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व बिजली कंपनी के अफसरों की उपस्थिति में इस सब स्टेशन को लोकार्पित किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो