script

अपने सपनों में इन चीजों को खाते हुए देखें, तो समझ जाए चमकने वाली है आपकी किस्मत

locationभोपालPublished: Nov 13, 2018 04:17:13 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

अपने सपनों में इन चीजों को खाते हुए देखें, तो समझ जाए चमकने वाली है आपकी किस्मत

dreams

dreams

भोपाल। हमारा दिमाग हर समय एक्टिव रहता है यहां तक की जब हम सो रहे होते हैं तब भी हमारे दिमाग का एक भाग जिसे हम Subconscious Mind कहते हैं,एक्टिव रहता हैं। इसीलिए हमें बहुत कुछ अनुभव होता है, अलग अलग तरह के सपने आदि आते हैं। कई बार लोग सोते हुए बार-बार जागते हैं, ये असल में जागते नहीं हैं बल्कि सपने में देख रहे होते हैं कि ये जाग गए हैं। लोगों का मानना है कि ये आध्यात्म की तरफ़ ध्यान न देने का संकेत होता है। दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो अपने सपनों को दूसरो के साथ शेयर करना पसंद करते है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि प्रकृतिक तौर पर कुछ ऐसे स्वप्न हैं जो हमारे निकट भविष्य में आने वाले सुख-दुख का संदेश देते हैं। स्वप्न शास्त्र कहता है की कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनमें हम कुछ खा रहे होते हैं। ऐसा खुद को देखते हैं। उन चीजों से भविष्य में हमें क्या प्राप्त होता है पंडित जी से जानिए….

dreams

– सपने में अनार के पत्ते खाने से शादी में आ रही सभी परेशानियां खत्म होती हैं और शीघ्र शहनाई बजती है।

– सपने में मीठा अनार खाने से धन मिलता है और खट्टा खाने से धन हानि होती है।

– सपने में अजवायन खाने से शरीर को सभी रोगों से मुक्ति मिलती है।

– सपने में अरहर खाने से पेट की तकलीफ होती है।

– अगर आप सपने में देखते है कि आप आंवला खा रहे है तो बता दें सपने में ये देखने से मनचाही इच्छा पूरी होती है।

– सपने में अमरुद खाने से धन प्राप्त होता है।

– सपने में अनानास खाने से मुसीबतों का पहाड़ टूटता है लेकिन जल्द ही राहत मिलती है।

– सपने में अदरक खाने से मान-यश की प्राप्ति होती है।

– सपने में अंगूर खाने से शरीर से संबंधित जो भी विकार होते हैं वो समाप्त होते हैं।

– सपने में अचार खाने से सिर और पेट दर्द की समस्या होती है।

– सपने में आम खाने से घर-आंगन में धन वर्षा होती है।

ट्रेंडिंग वीडियो