scriptविवादों के चलते नहीं मिल रही मैदान की सौगात | Due to disputes, the ground is not available | Patrika News

विवादों के चलते नहीं मिल रही मैदान की सौगात

locationभोपालPublished: Nov 22, 2019 09:27:24 pm

Submitted by:

Rohit verma

खेल मैदान में सिर्फ फ्लड लाइट लगाकर छोड़ दिया

विवादों के चलते नहीं मिल रही मैदान की सौगात

विवादों के चलते नहीं मिल रही मैदान की सौगात

भोपाल. संत नगर दशहरा मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने की मांग रहवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही है। दो विभागों का तालमेल नहीं बैठ पाने के कारण लम्बे समय से इसका विकास कार्य अटका हुआ है। दशहरा मैदान में चारो ओर लाइट तो लगा दी गई है, लेकिन बाकी काम अधूरा होने से रहवासियों को परेशानी हो रही है।

गौरतलब है कि संत हिरदाराम नगर के एक मात्र दशहरा मैदान को संवारने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। यहां पर समय-समय पर टूर्नामेंट होते रहते हैं, ऐसे में मैदान में सुविधाएं नहीं होने से खेल प्रेमी परेशान होते हैं।

 

यह वह मैदान है, जहां कई आयोजनों के साथ ही दशहरा पर्व मनाया जाता है। इसके अलावा पगड़ी रस्म भी यहीं की जाती है। बार-बार मांग के बाद भी जनप्रतिनिधियों द्वारा सिर्फ घोषणाएं ही की जाती रही हैं। मैदान को आज तक विकसित नहीं किया गया। दो विभागों का तालमेल नहीं बैठ पाने के कारण लम्बे समय से इसका विकास कार्य अटका हुआ है। दशहरा मैदान में चारो ओर लाइट तो लगा दी गई है, लेकिन बाकी काम अधूरा होने से रहवासियों को परेशानी हो रही है।

22 लाख रुपए आएगा खर्च
मैदान में चारों ओर फ्लड लाइट लगाकर इसे छोड़ दिया गया है। खेल मैदान को विकसित करने में 22 लाख रुपए खर्च आएगा, लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। संत नगर के बीचो-बीच स्थित खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाना था। इससे संत नगर में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

 

खेल मैदान को विकसित किया जाना चाहिए, इसके लिए बार-बार प्रयास किया जा रहा है। विगत दिनों ही हमने खेल मैदान के विकास और साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया था।
किशोर साधवानी, रहवासी

उपनगर में खेल मैदान नहीं है, जो है उसका विकास कार्य नहीं किया जा रहा है। जिम्मेदारों का ध्यान नहीं होने से अव्यवस्था है। अनुराग तिवारी, स्थानीय रहवासी

ट्रेंडिंग वीडियो