scriptलक्ष्य से 143 फीसदी अधिक भागीदारी, फिर भी 24वें नंबर पर भोपाल | ease of living City survey | Patrika News

लक्ष्य से 143 फीसदी अधिक भागीदारी, फिर भी 24वें नंबर पर भोपाल

locationभोपालPublished: Feb 18, 2020 12:11:55 pm

– ईज ऑफ लिविंग सिटी सर्वे में भोपाल

bhopal talab

bhopal talab

भोपाल. इज ऑफ लिविंग सिटी सर्वे में भोपाल तय लक्ष्य से 143.़03 प्रतिशत की भागीदारी होने पर भी रैंकिंग में 24वें नंबर पर है। केंद्रीय शहरी एवं आवास विभाग द्वारा जारी सूची में ये स्थिति सामने आई। भोपाल को 19934 लोगों की भागीदारी का लक्ष्य दिया गया था।
सर्वे अपडेट के अनुसार भोपाल अब तक 28 हजार 512 की भागीदारी करा चुका है। बावजूद इसके तय लक्ष्य से अधिक लोगों की भागीदारी कराने में सबसे पहले नंबर पर फिलहाल तमिलनाडू का इरोड नगर निकाय है।
इसने तय लक्ष्य से 1480.़94 फीसदी भागीदारी कराई है जो भोपाल से काफी अधिक है। फिलहाल स्मार्टसिटी लोगों की अधिकतम भागीदारी कराने लगातार कवायद कर रहा है। आप ईज ऑफ लिविंग वेबसाइट पर जाकर सर्वे फार्म जमा कर सकते हैं। इस सर्वे में 118 शहर शामिल है। फरवरी अंत तक ये सर्वे जारी रहेगा। इसके बाद अंतिम रैंकिंग जारी होगी।
इन बिंदुओं पर हुआ था सर्वेक्षण
– शहर रहने के लिए कितना सुगम है
– शिक्षा की गुणवत्ता
– स्वास्थ्य सेवाओं की कैसी है व्यवस्था
– आवासीय सुविधाएं कैसी हैं
– हवा की शुद्धता
– शहर की साफ सफाई की स्थिति से कितने संतुष्ट हैं
– आपके आसपड़ोस से कूड़ा उठाने की व्यवस्था कितनी अच्छी है
– पीने के पानी की स्थिति
– जलभराव की समस्या
– शहर में यात्रा करना कितना सुरक्षित है
– शहर में यात्रा करना कितना आसान है
– शहर में यात्रा करना कितना किफायती है
– शहर रहने के लिए कितना सुरक्षित व महफूज है
– आपातकालीन सेवाओं की क्षमता कितनी अच्छी है
– महिलाओं के लिए सार्वजनिक जगह कितनी सुरक्षित है
– मनोरंजन की सुविधाओं से कितने संतुष्ट हैं
– बिजली आपूर्ति
– बैंकिंग, बीमा-एटीएम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो