scriptकॉलेज स्टूडेंट्स की दूरदर्शन पर रात 7 से 10 बजे तक चलेगी क्लास | education news | Patrika News

कॉलेज स्टूडेंट्स की दूरदर्शन पर रात 7 से 10 बजे तक चलेगी क्लास

locationभोपालPublished: Sep 16, 2020 10:55:56 pm

उच्च शिक्षा आयुक्त के साथ हुई कुलपति और कुलसचिव की बैठक के बाद एजेंडे पर शुरू हुआ काम

online learning program

online learning program

भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में भले ही ऑनलाइन पढ़ाई पर विवाद हुआ लेकिन कॉलेजों की पढ़ाई दूरदर्शन पर जरूर कराई जाएगी। इसके लिए बाकायदा समय सारणी बनाई गई है। रात 7 बजे से लेकर 10 बजे तक 3 घंटे तक कक्षाएं चलेंगी। जिसमें रोजाना हर क्लास और सेमेस्टर की पढ़ाई होगी। तीस मिनट का एक पीरियड होगा।
जनवरी 2021 से मार्च 2021 तक दूरदर्शन में पढ़ाई का कार्यक्रम चलेगा। उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त ने कुलपति और रजिस्ट्रार के साथ बैठक करते हुए इस पर अमल करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए सरोजिनी नायडू में प्राध्यापक पीके खरे के स्थान पर भूपेंद्र झा को जिम्मेदारी दी गई है। 3 घंटे के अंदर पढ़ाई कराने के लिए राज्य स्तरीय संचालन समिति का गठन किया गया है। यह समिति सभी कॉलेजों और कोर्स के अध्यापकों व प्रोफेसरों के वीडियो बनाकर दूरदर्शन पर प्रसारित करने के लिए व्यवस्था बना रहे हैं। आयुक्त ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है कि 15 अक्टूबर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए। जिसके बाद यह प्रस्ताव शासन स्तर पर रखा जाए।
—–
भोज और इग्नू में भी शुरू होंगी ओपन बुक परीक्षा
– भोज ओपन विश्वविद्यालय की परीक्षा 24 सितंबर से शुरू हो रही है। यूजी फाइनल ईयर के एग्जाम 24 सितंबर से और पी जी के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 25 सितंबर से शुरू होगी। यह परीक्षा ओपन बुक के माध्यम से ही होगी। इधर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू दिसंबर सत्र की परीक्षा 17 सितंबर से प्रारंभ हो रही है जो कि 27 अक्टूबर तक चलेंगी। 24 दिनों तक चलने वाली परीक्षाओं में यूजी और पीजी के छात्र शामिल होंगे। इसके लिए 718 केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षाएं दो पाली में आयोजित कराई जाएंगी। पहला चरण सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। दूसरे राउंड में 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षाएं होंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो