scriptधनु खरमास 2018 शुरू, जानिए आपकी राशि पर इसका प्रभाव | Effects of Kharmas on your rashi and horoscope | Patrika News

धनु खरमास 2018 शुरू, जानिए आपकी राशि पर इसका प्रभाव

locationभोपालPublished: Dec 16, 2018 06:20:01 pm

खरमास की जाने कथा और इन बातों का रखें विशेष ध्यान…

kharmas effect on 12 rashi and horoscope

धनु खरमास शुरू, जानिए आपकी राशि पर इसका प्रभाव

भोपाल। सूर्यदेव के गुरु की राशि धनु में प्रवेश करने के साथ ही आज से खरमास शुरू हो गया है। धनु खरमास मार्गशीर्ष शुक्ल नवमी यानि 16 दिसंबर 2018 (रविवार) से शुरू हुआ।

पंडित सुनील शर्मा के मुताबिक ग्रहों के राजा सूर्य जब वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करता है तो वह धनु संक्रांति कहलाता है, इसे धनु खरमास के नाम से भी जाना जाता है।

इस स्थिति में पूरे एक महीने तक सूर्य यहीं रहता है। शास्त्रों के अनुसार धनु खरमास में कुछ शुभ कार्य तक वर्जित माने जाते हैं। वहीं सूर्य का धनु राशि में प्रवेश सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस बार भी धनु संक्रांति के चलते सूर्य जहां कुछ राशियों में विशेष प्रभाव डालेगा वहीं कुछ राशियों में आंशिक प्रभाव पड़ेगा।

ये रहेगा धनु खरमास का आपकी राशियों पर प्रभाव…
1. मेष राशि : मेष राशि के जातकों के मान-सम्मान में धनु संक्रांति के चलते वृद्धि होगी। आपके काम को पहचान मिलने के साथ ही भाग्य भी साथ देगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी।
MUST READ : इस दिन मिल सकता है किसानों को ‘कर्जमाफी’ सर्टिफिकेट

2. वृषभ राशि : इस दौरान भाग्य पर बहुत ज्यादा आश्रित ना रहें। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। जितनी मेहनत करेंगे, फल उसके अनुसार ही मिलेगा। विवादों से बचें व सेहत का ध्यान रखें।
3. मिथुन राशि : इस अवधि में आपको सबसे अधिक सावधानी बरतनी होगी। अपने मान-सम्मान और विवादों को लेकर सतर्क रहें।

4. कर्क राशि : इस दौरान कर्क राशि के जातको के कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
5. सिंह राशि : इस राशि के जातकों को अनुकूल सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। लेकिन सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

6. कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय मिला-जुला असर देगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। ऑफिस में सम्मान और सफलता की स्थिति बनेगी।
7. तुला राशि : तुला राशि के जातकों को इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलने के साथ ही मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के भी योग हैं।

8. वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि जातकों को धनु खरमास के दौरान आर्थिक लाभ के योग हैं। शत्रु आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं सकेंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
9. धनु राशि : इस राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि के साथ ही कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि होगी। भाग्य के साथ देने के चलते इस दौरान आपकी महत्वकांक्षाएं पूर्ण होंगी। पिता से आर्थिक लाभ मिल सकता है।
10. मकर राशि : इस राशि वाले जातकों का धनु खरमास के दौरान शत्रु चाहकर भी कुछ बुरा नहीं कर पाएंगे। यात्रा में सावधानी बरतने के साथ ही इस दौरान कर्ज ना लें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा।
11. कुंभ राशि : कारोबार में इस दौरान उन्नति होगी। किसी स्त्री से सहयोग मिलने के साथ ही अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

12. मीन राशि : मीन राशि के जातकों को धनु खरमास के दौरान लाभ के योग प्राप्त होंगे। प्रमोशन हो सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ ही वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना बना बनाया काम बिगड़ सकता है।
इस माह में इन 3 बातों का रखें खास ध्यान…
– खरमास के समय किसी से विवाद करने से बचना चाहिए और अपने गुरुओं और बड़ों का आदर करना चाहिए।

– वहीं दूसरी और नई चीजें जैसे नया घर, नई कार की खरीददारी भी नहीं करनी चाहिए।
– इस पूरे महीने तक विवाह, सगाई, ग्रह-प्रवेश जैसे शुभ और मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।

ये है खरमास की कथा…
मान्यता के अनुसार भगवान सूर्यदेव सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर लगातार ब्रह्मांड की परिक्रमा करते रहते हैं। एक बार उनके घोड़े लगातार चलने और विश्राम न मिलने के कारण भूख-प्यास से बहुत थक गए थे।
भगवान सूर्यदेव उन्हें एक तालाब के किनारे ले गए, लेकिन उन्हें तभी यह भी आभास हुआ कि अगर रथ रूका तो अनर्थ हो जायेगा। यहां तालाब के किनारे दो गधे मौजूद थे।

यहां भगवान सूर्यदेव घोड़ों को पानी पीने व विश्राम देने के लिए छोड़ देते हैं और गधों को अपने रथ में जोड़ लेते हैं। जिसके कारण रथ की गति धीमी हो जाती है, फिर भी जैसे तैसे एक मास का चक्र पूरा होता है।
तब तक घोड़ों को भी विश्राम मिल चुका होता है, इस तरह यह क्रम चलता रहता है और हर सौर वर्ष में एक सौर मास खर मास कहलाता है।

इस महीने सूर्य देवता के रथ को घोड़ों की जगह गधे खिंचते हैं। रथ की गति धीमी होने के कारण ही इस मास में अत्यधिक सर्दी भी पड़ती है।

ट्रेंडिंग वीडियो