scriptशुक्र ने किया राशि परिवर्तन, जानिये आप पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव! | effects on you after change of VENUS | Patrika News

शुक्र ने किया राशि परिवर्तन, जानिये आप पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव!

locationभोपालPublished: Oct 11, 2017 09:26:36 am

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन तथा कन्या राशि मे चार ग्रहों की जमावड़ा सभी 12 राशियों के पर अलग—अलग परिणाम देगा।

effects of shukra rashi parivartan

भोपाल। शुक्र ग्रह सोमवार रात को राशि परिवर्तन( change of VENUS) कर अपनी नीच राशि कन्या में आ गए हैं। वहीं इस समय कन्या राशि मे शुक्र बुध तथा सूर्य पहले से ही है। वहीं 13 तारीख से मंगल भी कन्या राशि में आ जाएंगे। यानी अभी 3 ग्रह और 13 तारीख से कन्या राशि मे चतुर्ग्रही योग बनेगा।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन(effects of change VENUS) तथा कन्या राशि मे चार ग्रहों की जमावड़ा सभी 12 राशियों के पर अलग-अलग परिणाम देगा। कुछ ज्योतिष के जानकारों के अनुसार कन्या राशि को वित्त की राशि कहा जाता है। इस राशि से हिसाब किताब अर्थव्यवस्था शिक्षा आदि का विचार किया जाता है। विश्वस्तर पर बेंकिंग गतिविधियों विशेष रूप से होगीं। विश्व व्यापार मे सुधारात्मक कार्य होंगे।

पंडित शर्मा के अनुसार इस परिवर्तन के चलते अब भारत मे भी बेंकिंग के क्षेत्र मे नये परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। वहीं यह परिवर्तन अर्थ व्यवस्था को गति देने के लिये नये क़दम उठाये जाने वाला भी है। इसके अतिरिक्त यह परिवर्तन(effects after change of VENUS)कुछ कठीनाईयां भी लेकर आएगा जिसके तहत अर्थव्यवस्था से आ रही कठिनाईयां हड़ताल, आंदोलन सरकार के लिए नया सरदर्द बनेगा, जिसके लिये सरकार को बड़े क़दम उठाने पडेंगे।

शुक्र के प्रभाव (Shukra Gochar 2017) :

शुक्र जिसे अंग्रेजी में वीनस यानि सुंदरता की देवी कहा जाता है। जिसे ज्योतिष में स्त्री ग्रह भी माना जाता है। जो वृषभ व तुला राशियों के स्वामी हैं। जिन्हें दैत्यगुरु भी माना जाता है। जो जातक की कुंडली में विवाह से लेकर संतान तक के योग बनाते हैं। लाभ का कारक भी शुक्र को माना जाता है। जीवन में सुख-समृद्धि भी शुक्र के शुभ प्रभाव से आती है। शुक्र जातक में कला के प्रति आकर्षण पैदा करते हैं। कलात्मकता का विकास करते हैं। शुक्र का जातक की कुंडली में कमजोर या मजबूत होना बहुत मायने रखता है मीन राशि में शुक्र उच्च के होते हैं तो कन्या राशि में इन्हें नीच का माना जाता है।

शुक्र(VENUS) जो सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद आकाश में अपनी चमक से एक विशेष पहचान रखते हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि , बुध व केतु के साथ इनकी मित्रता है तो सूर्य, चंद्रमा व राहू के साथ इनका शत्रुवत संबंध है। मंगल व बृहस्पति के साथ इनका संबंध सामान्य है। शुक्र ही वह ग्रह हैं जिन्हें हम भोर का तारा कहते हैं। शुक्र का राशि परिवर्तन करना ज्योतिष शास्त्र के नज़रिये से एक अहम गतिविधि है।

शुक्र गोचर (VENUS TRANSIT) 2017 तिथि व समय :
शुक्र गोचर कुंभ से मीन — 27 जनवरी 2017 (शुक्रवार) 20:31
शुक्र गोचर मीन से मेष — 31 मई 2017 (बुधवार) 09:11
शुक्र गोचर मेष से वृषभ — 29 जून 2017 (बृहस्पतिवार) 19:47
शुक्र गोचर वृषभ से मिथुन — 26 जुलाई 2017 (बुधवार) 17:20
शुक्र गोचर मिथुन से कर्क — 21 अगस्त 2017 (सोमवार) 11:03
शुक्र गोचर कर्क से सिंह — 15 सितंबर 2017 (शुक्रवार) 10:43
शुक्र गोचर सिंह से कन्या — 09 अक्तूबर 2017 (सोमवार) 21:37
शुक्र गोचर कन्या से तुला — 03 नवंबर 2017 (शुक्रवार) 00:12
शुक्र गोचर तुला से वृश्चिक — 26 नवंबर 2017 (रविवार) 22:20
शुक्र गोचर वृश्चिक से धनु — 20 दिसबंर 2017 (बुधवार) 18:43

ये पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव(effects on you after change of VENUS):
1. मेष : वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। रोग,शत्रु तथा कई प्रकार की उलझनों के हल निकालने पडेंगे।
2. वृषभ : शुभ समय,वित्तीय कायों मे खास सफलता के योग। प्रतियोगिता,शिक्षा आदि मे सफलता का योग। आमदनी के स्त्रोत अच्छा फल देंगे।
3. मिथुन : सामाजिक क्षेत्र मे विशेष वित्तीय सफलता के योग। आर्थिक कार्य सफल होंगे।व्यापार मे अच्छॆ समाचार मिलेंगे।
4. कर्क : विशेष व्यापारिक यात्रा आदि के योग। खिलाड़ी,सेना तथा पुलिस आदि के लिये सफलता का योग।
5. सिंह : वित्तीय क्षेत्र मे खास सफलता तथा धन आगमन का योग। व्यापारिक कार्यों मे मान वृद्धि का योग।
6. कन्या : मान सम्मान की वृद्धि होगी। बौद्धिक क्षमता (effects on you)का विकास होगा। कामकाज मे उन्नति का योग। शुभ समय।

7. तुला : शासकीय बाधाओं को शांतिपूर्ण ढंग से हल करें। व्यर्थ के विवादों को हवा न दें। व्यापारिक क्षेत्र मे नये कार्यों के लिये समय ठीक नही।
8. वृश्चिक : मान सम्मान की वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र मे लाभ प्राप्ति का योग। आर्थिक योग प्रबल।
9. धनु : राज्यपक्ष से विशेष सफलता का योग। मान सम्मान वृद्धि तथा नौकरी मे पदोन्नति का योग। शुभ समय का लाभ लें।
10. मकर : भाग्य से भूमि भवन तथा व्यापारिक कार्यों मे वित्तीय सफलता का योग। यात्रा आदि से लाभ का योग।
11. कुम्भ : जटिल कार्यों मे समय व्यतीत(VENUS effects) होगा। पुराने वित्तीय लेनदेन को पूर्ण करने मे समय व्यतीत होगा। शांति व संयम से समय गुजारेंगे तो अच्छा रहेगा।
12. मीन : परिवार मे शुभ कार्यों का योग। व्यापारिक क्षेत्र मे अच्छी सफलता प्राप्त होगी शुभ समय।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो