scriptमंगल की सीधी चाल अब इन राशि वालों को करेगी मालामाल! जानिये कब से शुरू होगा असर… | Effects on your Astrology rashifal and horoscope after mars change in | Patrika News

मंगल की सीधी चाल अब इन राशि वालों को करेगी मालामाल! जानिये कब से शुरू होगा असर…

locationभोपालPublished: Sep 03, 2018 10:07:53 pm

Astrology rashifal and horoscope effects after mars change- मंगल की सीधी चाल इन राशि वालों को दिलाएगी मुसीबतों से मुक्ति!

mangal

मंगल की हुई सीधी चाल अब इन राशि वालों को करेगी मालामाल! जानिये कब से शुरू होगा असर…

भोपाल। ज्योतिष शास्त्र का एक मजबूत और आपके गुस्से का स्वामी ग्रह मंगल ने करीब एक सप्ताह पहले अपनी चाल बदल ली है। मंगल उत्साह का कारक ग्रह होने के साथ ही नवग्रहों का सेनापति भी है। ये ग्रह जहां एक ओर आपको प्रशासनिक क्षमता देता है, वहीं शरीर में रक्त का मुख्य स्वामी भी माना जाता है।

कुछ जानकारों का यह भी मानना है जैसे शनि अपनी गति के कारण आने से पहले से ही हल्का असर शुरू कर देता है। वैसे ही मंगल अपनी तेजी के चलते असर का प्रभाव तेजी से तो लाता है, लेकिन इसके असर का प्रभाव बदलाव के करीब एक सप्ताह बाद से शुरू होता है। वहीं कुछ ज्योतिष मंगल में परिवर्तन के साथ ही उसके होने वाले प्रभावों को शुरू होना बताते हैं।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार मंगल की गिनती क्रूर ग्रहों में होती है। यह पराक्रम के प्रतीक होने के साथ ही सभी बाधाओं को दूर करने व सुख समृद्धि प्रदान करने वाले भी माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार मंगल राशियों मेंं मेष व वृश्चिक के स्वामी हैं। वहीं इनका रत्न मूंगा व रंग लाल माना जाता है।

ये हुआ बदलाव…
नवग्रहों के सेनापति मंगल अब मार्गी हो गए हैं। इससे पहले मंगल ग्रह बीते चार महीने से मकर राशि में केतु के साथ वक्री होकर उल्टी चाल रहे थे। इसके बाद 27 अगस्त यानि सोमवार की शाम 7:36 बजे से मकर राशि में मार्गी होकर अपनी चाल बदल दी है। मंगल की यह सीधी चाल पांच नवंबर तक चलेगी। इसके बाद यह 6 नवंबर को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

जानकारों की माने तो मंगल के मार्गी होने से मंगल और केतु के अशुभ प्रभाव में कमी आएगी। वहीं मंगल का मार्गी होना सभी राशियों के लिए शुभ संकेत बताया जाता है।

Pt.sunil Sharma
62 दिनों बाद बदली चाल…
ज्योतिष वी शास्त्री बताते हैं कि 27 अगस्त सोमवार को भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष के प्रतिपदा तिथि की संध्या 7:36 बजे से मंगल मार्गी हो गए हैं। विगत 27 जून से मंगल शनि की राशि और स्वयं के उच्च राशि मकर में वक्री थे। इसके अनुसार मंगल पिछले 62 दिनों से उल्टी चाल चल रहे थे।
माना जाता है कि इससे प्राकृतिक आपदाएं, वाद-विवाद, बाढ़, आगजनी जैसी समस्याएं बढ़ गयी थी। जिनमें अब मंगल के मार्गी होने से राहत मिलेगी। वहीं मंगल ग्रह के गोचर काल का अपनी उच्च राशि मकर में होने से लोगों को राहत भी मिलेगी।
ये पड़ेगा राशियों पर प्रभाव…
1. मेष: मंगल मेष राशि के स्वामी हैं, जिनकी वक्री चाल के चलते इस राशि वालों के लिए परेशानियां बनी हुई थीं। लेकिन अब मंगल के मार्गी होने से अब इस राशि के जातकों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे साथ ही तरक्की के भी योग हैं।
2. वृष: वृष राशि वालों का मंगल के मार्गी होने से ज्यादा समय भक्ति और अध्यात्म में बीतेगा। साथ ही इस राशि के जातक अब अंदर से सकारात्मक महसूस करेंगे। यह समय इस राशि के जातकों के लिए तरक्की दिलाने वाला साबित होगा। वहीं रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होने से धन-संपदा में वृद्धि होगी।
Rashifal Horoscope
3. मिथुन: मंगल की ये चाल मिथुन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी। जिन लोगों की नौकरी किसी कारणवश छूट गई थी या जो नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें उम्मीद से ज्यादा अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।
4. कर्क: मंगल के चाल में परिवर्तन से पारिवारिक और दांपत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से लंबा विवाद अब शांत हो जाएगा।

5. सिंह : मंगल की चाल आपके स्वास्थ्य में अच्छा प्रभाव लाएगी। इलाज में खर्च से अब आपको छुटकारा मिलेगा। वहीं सहकर्मियों से चल रहा मनमुटाव भी समाप्त होंगे। व्यापारियों के लिए शुभ फल प्राप्ति के योग हैं।

6. कन्या: मंगल का ये चाल परिवर्तन आपके शुभ समय की शुरुअात है। इसके चलते आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी व संतान पक्ष के साथ आपके रिश्ते सुधार होने के साथ ही संबंधों में मजबूती आएगी। आर्थिक और भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

7. तुला: इस राशि के सुख स्थान में मंगल मार्गी हुए हैं। वहीं इस राशि में देवगुरु बृहस्पति और शुक्र की युति शंख योग बना रही है। जो आर्थिक मामलों में आपको खूब लाभ देगी।
8. वृश्चिक: मंगल इस राशि का स्वामी है। ऐसे में ये परिवर्तन आपको लाभदायक साबित होगा। यदि आपने अभी तक अपना मकान नहीं लिया है, तो इस दौरान आप खुद का घर खरीद सकते हैं। वहीं कृषि कार्यों से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा, जबकि युवाओं को नयी नौकरी मिलने के योग हैं।
9. धनु: मंगल की ये चाल आपको धन संचय में मदद करेगी।परंतु इस दौरान इस बात का खास ख्याल रखें कि आर्थिक मामलों को लेकर आपका करीबियों से आपका झगड़ा हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से पहले जांच परख लें, संतान पक्ष पर पैसा खर्च हो सकता है।
10. मकर: मंगल की ये चाल आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि करेगी। इसके चलते आप शारीरिक रूप से मजबूत बनेंगे साथ ही आपको बीमारियों से भी मुक्ति मिलेगी। धन का संग्रह होगा और व्यक्तित्व में भी आकर्षण पैदा होगा।
jyotish
11. कुंभ : मंगल के चाल परिवर्तन के साथ ही अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगेगी। क्योंकि मंगल ही आपको धन लाभ करवाएगा। मंगल की इस मार्गी चाल में आप पैसों की बचत कर पाएंगे। इसके अलावा नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है।

12. मीन : इस राशि के लोगों की आय के साधनों में मंगल के इस परिवर्तन से वृद्धि होगी। ऐसे में इस राशि वालों के पास कई स्रोत से पैसा आ सकता है। यानि कहीं से अचानक धन मिल सकता है। साथ ही उधार दिया हुआ पैसा इस वक्त में वापस मिल सकता है। परिवार के लोग भी आपको मान-सम्मान देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो