भोपाल

नामांकन पत्र दाखिल करते समय प्रत्याशी को बताना होगा पुराना बकाया

नामांकन पत्र दाखिल करते समय प्रत्याशियों को अब पुराने बकाया की जानकारी देना होगी। इसमें बिजली,पानी का बिल, मकान का किराया सहित अन्य सरकार की कोई देनदारी शामिल है। इसके लिए उन्हें अलग से हलफनामा देना होगा। इतना ही नहीं उन्हें बैंक एकाउंट की तरह अपने सोशल मीडिया एकाउंट की भी जानकारी देना होगी। जिससे आयोग यह देख सके कि इसका कितना उपयोग चुनाव के दौरान अपने प्रचार प्रसार के लिए किया गया है।

भोपालSep 16, 2018 / 09:04 am

Ashok gautam

mp vidhansabha election 2018

सोशल मीडिया पर नियंत्रण मुश्किल
दीवान ने कहा कि सोशल मीडिया पर कंट्रोल करना मुश्किल है। हालांकि, आयोग सोशल मीडिया कंपनियों से आचार संहिता के संबंध में बात-चीत कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नेताओं की एक सूची तैयार उन्हें अभी से इस संबंध में जानकारी भेज दे, जिससे कि उनके मन में किसी तरह संदेह पेड न्यूज और विज्ञापन को लेकर न रहे। उन्होंने कहा कि राजनैतिक पार्टियां के विज्ञापनों पर भी नजर रखें, जिससे राजनैतिक माहौल खराब न हो। क्योंकि आज-कल उप नाम, पदवी नाम का चलन बहुत ज्यादा होने लगा है।

धर्म के नाम पर सियासत में जुटी कांग्रेस-भाजपा, मतदाताओं को रिझाने में जुटे नेता..

प्रदेश में राम के नाम पर सियासत में कांग्रेस एक कदम और आगे बढ़ गई है। मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पार्टी राम वन गमन पथ का निर्माण करेगी। प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र भी बनाया जाएगा। पार्टी 23 सितंबर से 9 अक्टूबर के बीच चित्रकूट से अमरकंटक तक राम वन गमन यात्रा निकालेगी। इसके लिए 40 सदस्यीय समिति बनाई गई, जिसमें कांग्रेस विधायकों को शामिल किया गया है।

राकेश सिंह की नसीहत, शर्मा बयान पर कायम
कांग्रेस को रावण का वंशज बताने वाले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने तलब कर संयम बरतने की नसीहत दी। शर्मा ने मीडिया के सामने कहा, वे अपने बयान पर कायम हैं और रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर फिर टिप्पणी करते हुए कहा, सोनिया गांधी ने कभी सत्यनारायण भगवान की पूजा नहीं कराई। राहुल मानसरोवर की यात्रा में बीफ खाते हैं। शर्मा के इस बयान पर शोभा ओझा ने कहा कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

कार्यकर्ता महाकुंभ में 10 लाख लोग जुटाने की चिंता में भाजपा
25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जंबूरी मैदान में होने वाले भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ ने संगठन की चिंता बढ़ा दी है। महाकुंभ में दस लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य है। इसके लिए छोटे से लेकर बड़े नेताओं के टारगेट तय किए गए हैं। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री से ऑडियो कॉन्फ्रेंस कर तैयारियों की जानकारी ली। सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही पार्टी आगे बढ़ती है, इसलिए दीपावली की तरह महाकुंभ की तैयारियां करें।

भाजपा की मजबूत सीटों पर सेवादल चलाएगा अभियान
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय संगठक लालजी देसाई ने कहा कि भाजपा स्रह्य मजबूत किलों को इस बार हार का स्वाद चखना पड़ेगा। भोपाल पहुंचे देसाई ने कहा कि भाजपा की 30 मजबूत सीटों पर सेवादल ने माइक्रो लेवल का काम किया है और इन सीटों पर विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। सेवादल ने बूथ स्तर पर अपना नेटवर्क स्थापित किया है, जिससे पार्टी को मजबूती मिली है। देसाई ने कहा, संघ झूठ की बुनियाद पर काम करता है। उन्होंने राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों का भी जायजा लिया।

Hindi News / Bhopal / नामांकन पत्र दाखिल करते समय प्रत्याशी को बताना होगा पुराना बकाया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.