सपा के साथ गठबंधन की चर्चा
कांग्रेस नेता ने कहा कि गठबंधन टूटने के लिए दिग्विजय सिंह को दोषी ठहराना उचित नहीं है। अब हमारी चर्चा समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने पर चल रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात हुई है।
क्या कहा था मायावती ने
इधर, एक दिन पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी दिल से गठबंधन करना चाहते हैं, लेकिन दिग्विजय सिंह जैसे नेता नहीं चाहते हैं कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस और बसपा का गठबंधन हो। मायावती दिग्विजय के उस इंटरव्यू पर नाराजगी जाहिर कर रही थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि सीबीआई से डरकर बसपा मध्यप्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा था कि बसपा केंद्र सरकार के डर से गठबंधन नहीं कर रही है।
और क्या बोलीं थी मायावती
-गठबंधन नहीं होने के लिए दिग्विजय सिंह जिम्मेदार।
-कुछ नेताओं के कारण नहीं हो पाया गठबंधन।
-सोनिया और राहुल मध्यप्रदेश में बसपा-कांग्रेस का गठबंधन चाहते हैं।
-मीडिया में कांग्रेस नेता गलत बयान दे रहे हैं।
PM मोदी के खिलाफ विवादित ट्वीट देकर फंसे दिग्विजय सिंह, थाने पहुंचा मामला
दिग्विजय सिंह ने अब कश्मीर को बताया ‘भारत ऑक्युपाइड कश्मीर’
दिग्विजय सिंह पर बरसी महाराष्ट्र CM की Wife, जानें क्यों
मायावती ने राहुल को दिया बड़ा झटका, गठबंधन नहीं करने से बीजेपी को हो सकता है 41 सीटों पर फायदा