scriptBreaking: राहुल गांधी को लिखे पत्र से लीक हो गई कांग्रेस की पूरी प्लानिंग, भाजपा के हाथ लगा बड़ा मुद्दा | election 2018 Leaked Secret letter from kamal nath to Rahul Gandhi | Patrika News

Breaking: राहुल गांधी को लिखे पत्र से लीक हो गई कांग्रेस की पूरी प्लानिंग, भाजपा के हाथ लगा बड़ा मुद्दा

locationभोपालPublished: Jun 01, 2018 06:03:51 pm

Submitted by:

Manish Gite

Breaking: राहुल गांधी को लिखे पत्र से लीक हो गई कांग्रेस की पूरी प्लानिंग, भाजपा के हाथ लगा बड़ा मुद्दा

Rahul Gandhi

congress


भोपाल। मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन के बीच शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की एक चिट्ठी से बवाल मच गया है। यह चिट्ठी कमलनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लिखी है। इसके लीक होने के बाद अब सियासत गर्मा गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने 31 मई को काग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को यह चिट्ठी लिखी थी। यह चिट्ठी 1 जून को लीक हो गई और राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा ने तो इस चिट्टी में लिखी बातों को मुद्दा बना लिया है।
rahul

क्या है उस चिट्ठी में

नाथ ने यह भी लिखा कि आपसे निवेदन है कि संविधान बचाओ-देश बचाओ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हों।

 

kamalnath
मीडिया में हो गई लीक
सूत्रों के मुताबिक यह चिट्ठी कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कमलनाथ से लिखवाई और उसके बाद मीडिया में सार्वजनिक कर दी। तभी से कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि चिट्ठी लीक करने वाले नेता का नाम सामने नहीं आ पाया है।
बीजेपी ने बनाया मुद्दा
कमलनाथ की चिट्ठी लीक होते ही बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाने में जरा भी देर नहीं की। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की ओर से राहुल गांधी को लिखी गई चिट्ठी से यह बात उजागर होती है कि कमलाथ स्वर्गीय सुभाष यादव को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं। वे उन्हें केवल वोट बैंक का कारण मानते हैं।
बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल के मुताबिक कांग्रेस पार्टी दिवंगत यादव के पुत्र अरुण यादव, सचिन यादव एवं पूरे यादव समाज का अपमान कर रही है। कांग्रेस पार्टी श्रद्धांजलि सभा को वोट बैंक का कारण मानती है। यह सरासर स्व. यादवजी का भी अपमान है।
अग्रवाल ने यह भी कहा कि पिछड़े वर्ग के साथ लगातार भेदभाव और अपमान करने वाली पार्टी की असलियत उजागर हो गई।

ट्रेंडिंग वीडियो