scriptप्रचार में कार्यकर्ता को मिल रहा 15 रुपए का नाश्ता को 47 रुपए की थाली | election expenditure | Patrika News

प्रचार में कार्यकर्ता को मिल रहा 15 रुपए का नाश्ता को 47 रुपए की थाली

locationभोपालPublished: May 08, 2019 07:46:12 am

दिग्विजय के खाने और नाश्ते में ही डेढ़ लाख का खर्चा, पानी शामिल, प्रज्ञा के 55 हजार

Lohia campaigned from bullock cart and tractor

Lohia campaigned from bullock cart and tractor

भोपाल। लोकसभा चुनाव में प्रचार जोरों पर चल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं पर प्रति कार्यकर्ता 15 रुपए चाय नाश्ते पर खर्च किए जा रहे हैं, 47 रुपए का एक टाइम का खाना दिया जा रहा है। करीब डेढ़ लाख रुपया इसी पर खर्च हुआ है। जबकि प्रशासन इस खर्चे को दो लाख के करीब जोड़े बैठा है। वहीं भाजपा की प्रज्ञा सिंह की तरफ से प्रस्तुत किए गए खर्च के ब्योरे में ये खर्च 50 हजार से कम है। इसके अलावा फूल माला का खर्चा भी दोनों प्रत्याशियों के खर्चे में अलग-अलग मदों में जोड़ा गया है। दिग्विजय सिंह अब तक 26 लाख 30 हजार 536 रुपए खर्च किए हैं, जबकि प्रज्ञा सिंह ने 11 लाख 43 हजार 850 रुपए खर्च का रिकार्ड पेश किया है।

इस तरह खर्चा जोड़ा जा रहा है।
चाय-नाश्ते के 15, चाय-बिस्किट के 7 रुपए, पानी पाउच का एक रुपए प्रति पाउच जोड़ा जा रहा है। एक टाइम का खाने का खर्च 47 रुपए, जीप या टैंपो ट्रक से एक दिन प्रचार कराने के 22 सौ रुपए, कपड़े का झंडा छोटा पांच रुपए नग, झंडा मीडियम 10 रुपए, झंडा बड़ा 15 रुपए प्रति नग, परंपरागत टोपी डेढ़ रुपए, शेडो कैप 4 रुपए, सीडी-डीवीडी दस रुपए, ड्राइवर का वेतन 200 रुपए प्रतिदिन है। इसके अलावा फूल माला छोटी सादा 7 रुपए, फूलमाला छोटी स्पेशल 25 रुपए , फूलमाला बड़ी स्पेशल 700 रुपए प्रति नग, गुलदस्ता छोटा 100 रुपए, गुलदस्ता बड़ा 250 रुपए, गाड़ी पर लाउड स्पीकर डीजल सहित 2500 रुपए 24 घंटे, ऑटो में साउंड डीजल सहित 2000 रुपए, एलईडी स्क्रीन साढ़े अठारह इंच 800 रुपए, ढोल एवं ताशे 600 रुपए प्रति कार्यक्रम, कटआउट तीन फीट 400 रुपए और कटआउट 6 फीट 500 रुपए जोड़े जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो