scriptकर्मचारी-अधिकारियों को हर महीने होगा 3 से 5 हजार रुपए तक का फायदा, वित्त विभाग ने नियम में किया बदलाव | Employees will get benefit of 3 to 5 thousand rupees | Patrika News
भोपाल

कर्मचारी-अधिकारियों को हर महीने होगा 3 से 5 हजार रुपए तक का फायदा, वित्त विभाग ने नियम में किया बदलाव

समयमान वेतन को लेकर बदलाव किए हैं और नए नियम भी जारी कर दिए गए हैं।

भोपालAug 14, 2020 / 11:12 am

Pawan Tiwari

कर्मचारी-अधिकारियों को हर महीने होगा 3 से 5 हजार रुपए तक का फायदा, वित्त विभाग ने नियम में किया बदलाव

कर्मचारी-अधिकारियों को हर महीने होगा 3 से 5 हजार रुपए तक का फायदा, वित्त विभाग ने नियम में किया बदलाव

भोपाल. कोरोना काल में प्रदेश के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश के वित्त विभाग ने कर्मचारियों और अधिकारियों के समयमान वेतन को लेकर बदलाव किए हैं और नए नियम भी जारी कर दिए गए हैं। नियम में बदलाव से प्रदेश के करीब पौने पांच लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।
दरअसल, कर्मचारियों और अधिकारियों को अब उन्हें पदोन्नति के बाद भी सेवाकाल में समयमान वेतनमान का लाभ मिलता रहेगा। वित्त विभाग ने समयमान वेतनमान के नियमों में बदलाव कर दिए हैं। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। एक लाख अधिकारी-कर्मचारियों को इसका तुरंत फायदा मिलेगा। समयमान वेतनमान के अब तक प्रचलित नियमों के हिसाब से यदि कर्मचारियों की पदोन्नति हो जाती थी तो उसे आगे समयमान वेतनमान में दिक्कतें थी और स्पष्टता नहीं थी।
किस हिसाब से मिलेगा लाभ
लाभ किस हिसाब से दिया जाएगा। नए नियमों में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि प्रमोशन के बाद समयमान वेतनमान का क्या तरीका होगा। इससे अधिकारियों को सेवाकाल में समयमान वेतनमान से हर 8 से 10 साल की सेवा के बाद हर महीने 2 हजार से लेकर 5 हजार और कर्मचारियों को एक से तीन हजार रुपए का फायदा होगा।

Home / Bhopal / कर्मचारी-अधिकारियों को हर महीने होगा 3 से 5 हजार रुपए तक का फायदा, वित्त विभाग ने नियम में किया बदलाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो