scriptऊर्जा मंत्री ने देर रात किया औचक निरीक्षण, पूछा- ट्रिपिंग क्यों हुई और कितनी देर के लिए हुई | Energy Minister did surprise inspection at late night in bhopal | Patrika News

ऊर्जा मंत्री ने देर रात किया औचक निरीक्षण, पूछा- ट्रिपिंग क्यों हुई और कितनी देर के लिए हुई

locationभोपालPublished: Dec 01, 2020 07:55:51 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

तोमर ने किया विद्युत सब स्टेशन विद्या नगर और रेत घाट का निरीक्षण

ऊर्जा मंत्री ने देर रात किया औचक निरीक्षण, पूछा- ट्रिपिंग क्यों हुई और कितनी देर के लिए हुई

ऊर्जा मंत्री ने देर रात किया औचक निरीक्षण, पूछा- ट्रिपिंग क्यों हुई और कितनी देर के लिए हुई

भोपाल. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार देर रात विद्यानगर सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा- ट्रिपिंग क्यों हुई और कितनी देर के लिए हुई। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रात 8:00 बजे विद्यानगर सब स्टेशन और विद्युत सब स्टेशन रेत घाट और लालघाटी का भी रात 9:00 बजे निरीक्षण किया।

तोमर ने विद्युत सब स्टेशन में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सब स्टेशन में प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया जाए। अधिकारी सभी स्टेशनों का नियमित निरीक्षण करें। तोमर ने विद्या नगर स्टेशन और रेत घाट स्टेशन में प्राप्त शिकायत और उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बिजली सुधारने के लिए उपयोग किए जा रहे वाहनों का भी निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री ने सब स्टेशन में पड़ी अनुपयोगी सामग्री को राईट ऑफ करने के निर्देश भी दिए। रेत घाट में एक खराब बाहन खड़ा है।
घर जाकर उपभोक्ताओं से की चर्चा
ऊर्जा मंत्री ने विद्या नगर में विद्युत उपभोक्ता शर्मा के घर जाकर विद्युत सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। शर्मा ने विद्युत सेवाओं पर संतुष्टि व्यक्त की। उसके बाद वो विद्या मेडिकल स्टोर संचालक से भी चर्चा की। उन्होंने बिजली आपूर्ति और बिजली बिल के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चीफ इंजीनियर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो