scriptवैक्सीन लगी है, तो ही मॉल में मिलेगी एंट्री, सर्टिफिकेट दिखाने पर ही खरीद पाएंगे घर का किराना | Entry will be available in the mall only after showing the certificate | Patrika News

वैक्सीन लगी है, तो ही मॉल में मिलेगी एंट्री, सर्टिफिकेट दिखाने पर ही खरीद पाएंगे घर का किराना

locationभोपालPublished: Sep 08, 2021 02:17:37 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

अगर नहीं लगा तो नाम पता नोट कर स्वास्थ विभाग की टीम को दिया जाएगा…..

1459975653504.jpg

vaccination

भोपाल। राजधानी में वैक्सीन को लेकर लापरवाही बरतने वालों पर जिला प्रशासन ने अब सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। जिन लोगों ने पहला डोज नहीं लगवाया है वे शहर के बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर से किराना नहीं खरीद पाएंगे। वैक्सीन लगवाने का प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही अंदर एंट्री मिल रही है। अगर नहीं लगा तो नाम पता नोट कर स्वास्थ विभाग की टीम को दिया जाएगा। इसमें खाद्य सुरक्षा विभाग का पूरा अमला लगाया गया है।

बुधवार से यह नियम शहर के मॉल में भी लागू हो गया है। इसी प्रकार तहसील, एसडीएम दफ्तरों में काम कराने आ रहे लोगों भी मंगलवार सुबह से एंट्री करते समय पूछा जा रहा है कि टीका लगा या नहीं, प्रमाण पत्र दिखाने पर ही उसकी एंट्री हो रही है। ये सख्ती इसलिए बरती जा रही है ताकी वैक्सीन लगवाने योग्य पूरी आबादी को पहला डोज लगाया जा सके। अब तक करीब 18 हजार लोग सर्वे के दौरान ऐसे मिल चुके हैं जिनको फर्स्ट डोज नहीं लगा है। ऐसे लोगों की सूची तैयार कर बुधवार से वैक्सीन लगवाई जाएगी।

Vaccination Grand Campaign-2

बैठाई गई वैक्सीनेशन टीम

पहला डोज लगाने के लिए लोकसेवा गारंटी केंद्रों (कलेक्टोरेट, कोलार, टीटी नगर) में वैक्सीनेशन टीम बैठाई गई है। इसी प्रकार बाजारों में जहां बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर जहां है वहाँ भी एक-दो सेंटर बुधवार से शुरू किए जाएंगे।

17 लाख को लगा टीका

राजधानी में मंगलवार शाम छह बजे तक 17 लाख 72 हजार 279 लोगों को वैक्सीन की फर्स्ट डोज लग चुकी है। वहीं सेकंड डोज में कुछ तेजी आई है। जानकारी के अनुसार अब तक 7 लाख 13 हजार 612 लोगों ने सेकंड डोज भी पूरा कर लिया है। अब 15 सितंबर तक फर्स्ट डोज का टारगेट पूरा करने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x83z26n
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो