भोपालPublished: Sep 20, 2023 05:02:24 pm
Ashtha Awasthi
भोपाल। राजधानी में हर तीन से चार घंटे में एक प्रेमी जोड़ा घर से भाग रहा है। अहम बात यह है कि इनमें से 70% जोड़े अधिकतम एक सप्ताह बाहर रहते हैं। फिर घर लौट आते हैं। भागकर शादी करने वालों में 80 % जोड़ों की उम्र 15 से 18 वर्ष के बीच होती है। इन मामलों में लड़कियों को न तो पिया मिलते हैं न ही बाबुल।
नाबालिग मामलों में लड़के पर अपहरण और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराएं लग जाती हैं। जबकि, नाबालिग लड़कियों को महिला बाल विकास केंद्रों में भेज दिया जाता है। यह तथ्य चाइल्ड लाइन से मिले हैं। फिलहाल, विशेष किशोर पुलिस इकाई आरंभ संस्था के सहयोग से काउसिंलिंग का काम करती है।