scriptभाजपा-कांग्रेस को हर दो घंटे में दिखाई जा रही EVM की सुरक्षा | EVM security being shown to BJP Congress every 2 hours | Patrika News

भाजपा-कांग्रेस को हर दो घंटे में दिखाई जा रही EVM की सुरक्षा

locationभोपालPublished: May 16, 2019 11:43:44 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

स्ट्रांग रूम: दोनों दलों के कार्यकर्ता डटे

chhindwara

EVM security election 2019

भोपाल. मतदान के बाद पुरानी जेल परिसर में रखी EVMVVPAT मशीनों की सुरक्षा में भाजपा व कांग्रेस पार्टियों ने 4-4 कार्यकर्ताओं की 24 घंटे ड्यूटी लगा रखी है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी के लिए आरएसएस के स्वयंसेवक भी यहां की चौकसी कर रहे हैं।

संघ के स्वयंसेवक अलग-अलग शिफ्टों में पहरेदारी कर रहे हैं। यहां सुरक्षा में लगे दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को प्रशासन हर दो-दो घंटे में VVPAT मशीनों का मुआयना भी करवा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहरा दिया था।

कांग्रेस ने कहा- जैमर लगे

कांग्रेस ने स्ट्रॉन्ग रूम में चुनाव आयोग से जेमर लगाने की मांग की है। साथ ही आयोग से मतदान के दौरान खराब हुई वीवीपैट मशीनों के नंबर, संख्या और उनसे संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने आयोग से दो शिकायतें भी कीं है।

कुछ देर के लिए बंद हुई LED, हंगामा

स्ट्रांग रूम में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए लगाई गई LED स्क्रीन रात के समय थोड़ी देर के लिए बंद हो गई। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचा दिया। अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि कुछ समय के लिए कै मरों में संधारण का कार्य चल रहा था। इस वजह से स्क्रीन से स्ट्रांग रूम का दृश्य ओझल हुआ था।

विधानसभावार मतगणना के लिए प्रभारी व सहायक नियुक्त

मतगणना 23 मई को पुरानी जेल में सुबह 8 बजे शुरू होगी। कलेक्टर वं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुदाम खाड़े ने बुधवार को व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी नियुक्त किए।

EVM और डाक मतपत्र लेखा स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक पहुंचाने के लिए संयुक्त कलेक्टर राजीव नंदन श्रीवास्तव को प्रभारी नियुक्त किया है। विधानसभावार सहायक रिटर्निंग अधिकारी के साथ दल का प्रभारी एवं दल प्रभारी के सहायक भी नियुक्त किए गए हैं।

इनका प्रशिक्षण 20 मई को सुबह 11 बजे से कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल में आयोजित होगा। एक पारी में 14 टेबलों के लिए 7 कर्मचारी को दो-दो कंट्रोल यूनिट प्रदाय कर सीयू वाहक के साथ मतगणना टेबलों पर राउंडवार, टेबलवार सीयू रखवाई जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो