scriptघायल व्यक्ति को देख रुके शिवराज सिंह, अपनी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल | ex cm shivraj help injured man and sent hospital by his car | Patrika News

घायल व्यक्ति को देख रुके शिवराज सिंह, अपनी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

locationभोपालPublished: May 10, 2019 01:49:16 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

घायल व्यक्ति को देख रुके शिवराज सिंह, अपनी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

political
भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्ययमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिर मामा वाली छवि दिखाई है। चुनाव प्रचार के लिए जा रहे शिवराज को रास्ते में घायल व्यक्ति दिखा। उसके बाद शिवराज सिंह ने अपनी गाड़ी रोक दी और सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
शिवराज सिंह भोपाल में ही भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के लिए प्रचार में जा रहे थे। घटना ईदगाब हिल इलाके की है। घायल शख्स का नाम माखन सिंह है। अज्ञात वाहन के टक्कर के बाद व्यक्ति के सिर से खून बह रहा था। वह सड़क किनारे बैठा था, उसी बीच शिवराज सिंह का काफिला वहां से गुजर रहा था। इस बीच उन्होंने अपनी गाड़ी वहां रोक दी।
उसके बाद साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों को तुरंत बुलवाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाने को कहा। उसके बाद घायल व्यक्ति को सुरक्षाकर्मी तुरंत गाड़ी में बैठाकर अस्पताल ले गए। शिवराज सिंह घटना का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर भी किया है।
 

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसके साथ ही लोग पूर्व सीएम शिवराज सिंह की तारीफ भी खूब कर रहे हैं। क्योंकि जब शिवराज वहां पहुंचे तो घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था तब तक नहीं हुई थी। शिवराज सिंह की वजह से घायल शख्स को जल्दी इलाज मिल पाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो