scriptशहर में शुरु हो चुकी है 61 लो फ्लोर बसों की सुविधा, अब नहीं होगी यात्रियों को परेशानी | Facility of 61 low floor buses going to start in bhopal | Patrika News

शहर में शुरु हो चुकी है 61 लो फ्लोर बसों की सुविधा, अब नहीं होगी यात्रियों को परेशानी

locationभोपालPublished: Jun 17, 2021 01:05:23 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए किन रूटों में चल रही हैं बसें….

gettyimages-700862537-170667a.jpg

low floor buses

भोपाल। शहर में सस्ता लोक परिवहन उपलब्ध कराने के लिए बीसीएलएल ने नौ रास्तों पर 61 लो फ्लोर बसों का संचालन शुरू कर दिया है। फिलहाल इन बसों में यात्रियों की कमी देखी जा रही है। बीसीएलएल ने बस आपरेटरों से वायदा किया है कि उन्हें नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी। बस आपरेटरों ने यात्रियों की कमी एवं महापौर पास की बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने से नाराज होकर बसों का संचालन बंद करने की चेतावनी दी थी। बीसीएलएल का विवाद बस आपरेटरों से न्यायालय में भी चल रहा है।

MUST READ: अब यात्रियों को मोबाइल पर मिलेगी नई ट्रेन, रूट और किराए की जानकारी

gettyimages-1180965738-170667a.jpg

इन रूट पर सुविधा

303: अयोध्या नगर से रंग महल

306: लालघाटी से एम्स अस्पताल

एसआर 2: नेहरू नगर से कटरा

टीआर-1: आकृति इको सिटी से चिरायु अस्पताल

एसआर-4 करोंद से बैरागढ़ चीचली

एसआर 1: चिरायु से बैरागढ़ चीचल

एसआर 1 ए: चिरायु अस्पताल बैरागढ़ चीचली वाया वल्लभ भवन

एसआर 5 अवधपुरी से चिरायु

टीआर 4 बी- गांधीनगर से मंडीदीप

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81xh3l
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो