script

तापमान में गिरावट, आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड, हिमालय से आ रही हवाओं का असर

locationभोपालPublished: Oct 27, 2020 09:05:56 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

उत्तरी हवाओं के असर से शहर में रात के तापमान में गिरावट जारी है।

भोपाल. मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में जहां गर्मी पड़ रही है वहीं, रात में ठंड बढ़ने लगी है। राजधानी भोपाल में सोमवार की रात प्रदेश की सबसे ठंडी रात रही। उत्तरी हवाओं के असर से शहर में रात के तापमान में गिरावट जारी है।
सोमवार रात को तापमान 15.5 डिग्री तक आ गया। ये प्रदेश में सबसे कम रहा। इसके चलते भोपाल सबसे ठंडा शहर। इधर, दिन का तापमान उच्च स्तर पर ही है, जिसके चलते दिन में गर्माहट है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। चार-पांच घंटे बाद ही दोपहर की गर्माहट का एहसास होने लगा। शाम को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया।
क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रात में हवा का रुख उत्तरी है, जिसके चलते हिमालय की ओर से आ रही हवा असर दिखाती है। लेकिन दिन में हवा की दिशा बदलने से गर्मी पड़ती है। सोमवार का तापमान न्यूनतम तापमान सीजन में सबसे कम रहा। वहीं, प्रदेश का भी सबसे कम तापमान रहा। इंदौर में न्यूनतम तापमान 16.9 तो रीवा में 17 और मंडला में 17.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो