scriptफैनी तूफान नहीं है मौसम बदलने का कारण : मौसम विशेषज्ञ | fanny cyclone is not reason for changing weather | Patrika News
भोपाल

फैनी तूफान नहीं है मौसम बदलने का कारण : मौसम विशेषज्ञ

विशेषज्ञ बोले: बदले मौसम की वजह फैनी नहीं, 13 दिन बाद राजधानी में पारा 40 डिग्री से नीचे आया, बादलों ने झुलसाती गर्मी से दी राहत

भोपालMay 05, 2019 / 11:42 am

KRISHNAKANT SHUKLA

mausam news

mausam news

भोपाल. दिन में झुलसा रही गर्मी की रफ्तार को बादलों के जमघट ने थाम लिया है। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान तीन डिग्री से अधिक गिर गया। 13 दिन बाद ऐसा मौका आया है, जब दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंचा हो।
22 अप्रेल को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया था। तापमान में आई गिरावट से राजधानीवसियों को खासी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एसके डे के अनुसार तापमान की इस गिरावट में चक्रवात फैनी या फिर द्रोणिका का असर नहीं है। दरअसल, दक्षिणी राजस्थान और गुजरात के पास कम दबाव का क्षेत्र 1.5 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके चलते प्रदेश में कुछ नमी आ रही है। यही कारण है कि दिन के समय तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होते ही आसमान में बादल घिर आए।

शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। शुक्रवार की तुलना में इसमें 3.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दाो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

समता, पातालकोट और स्वर्ण जयंती एक्स.12 दिन निरस्त

धौलपुर-झांसी रेल खण्ड के रायरू स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण तीन ट्रेनें निरस्त की गई हैं। 12807/12808 विशाखापट्टनम हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम समता एक्स.,14623/14624 छिंदवाड़ा-दिल्ली सराय रोहिला-छिंदवाड़ा पातालकोट एक्स. और 12803/12804 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम स्वर्ण जयंती एक्स. 18 मई से 31 मई के बीच नहीं चलेंगी।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

12807 समता एक्सप्रेस
18 से 29 मई तक
12808 समता एक्सप्रेस
20 से 31 मई तक
14623 पातालकोट एक्सप्रेस
19 से 31 मई तक

14624, पातालकोट एक्सप्रेस
18 से 30 मई तक
12803 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस
17 से 27 मई तक
12804 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस
19 से 29 मई तक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो