भोपाल

दिग्विजय के कहने पर नहीं आएंगे किसान, इसलिए पार्टियों से कर रहे हैं अपील: नरोत्तम मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा ने कहा- दिग्विजय सिंह जी भली-भांति जानते हैं कि मध्यप्रदेश में उनके कहने से तो किसान सड़क पर आएगा नहीं।

भोपालFeb 02, 2021 / 12:58 pm

Pawan Tiwari

दिग्विजय के कहने पर नहीं आएंगे किसान, इसलिए पार्टियों से कर रहे हैं अपील: नरोत्तम मिश्रा

भोपाल. मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जहां भारत का अपमान होता है वहां कांग्रेस को आनंद आता है। वहीं, उन्होंने मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर भी हमला बोला है।
दिग्विजय के कहने पर नहीं आएंगे किसान
नरोत्तम मिश्रा ने कहा- दिग्विजय सिंह जी भली-भांति जानते हैं कि मध्यप्रदेश में उनके कहने से तो किसान सड़क पर आएगा नहीं, इसीलिए उन्हें आंदोलन के लिए राजनीतिक दलों से अपील करनी पड़ रही है। किसान आंदोलन के नाम पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है जो सफल नहीं होगी।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z20nw
कांग्रेस की मानसिकता ही ऐसी
नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कांग्रेस के मंत्री पाकिस्तान की तारीफ नहीं करेंगे तो क्या हिंदुस्तान की करेंगे? जिस पार्टी का अध्यक्ष विदेशी होगा, उसकी यही मानसिकता होगी। दरअसल जिस भी विषय में भारत का अपमान होता है वहां कांग्रेस को आनंद आता है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z20oo
नरोत्तम मिश्रा ने इसके साथ ही कहा कि
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कोरोना वॉरियर्स को इसी माह सम्मानित किया जाएगा। इतिहास में जब भी कोरोना वायरस महामारी का ज़िक्र होगा, इससे निपटने में हमारे पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों का उल्लेखनीय योगदान हमेशा याद किया जाएगा। हमारे सभी कोरोना योद्धा वंदनीय हैं, अभिनंदनीय हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.