script

पिता की प्रेरणा से पूरा परिवार बच्चों को नि:शुल्क सिखा रहा संगीत

locationभोपालPublished: Oct 04, 2018 06:24:02 pm

Submitted by:

Rohit verma

महानगरों में बढ़ रहा शास्त्रीय संगीत का क्रेज

sangeet siksha

पिता की प्रेरणा से पूरा परिवार बच्चों को नि:शुल्क सिखा रहा संगीत

भोपाल/संत हिरदाराम नगर. हमारे भारत देश की संस्कृति सभी देशों से बहुत अलग है। यहां का संगीत भी धीरे-धीरे बहुत आगे बढ़ चुका है। भारत में दिल्ली हो या मुंबई जैसे महानागर बड़ी संख्या में युवा शास्त्रीय संगीत सीख रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी इसके कई उदाहरण देखे जा सकते हैं। भोपाल लालघाटी क्षेत्र में एक परिवार के सभी सदस्य संगीत को आगे बढ़ा रहे हैं।

अपने पिता पंडित भवरलाल शर्मा से मिली प्रेरणा से वह छात्र-छात्राओं को संगीत के गुर सिखा रहे हंै। जिससे संगीत को बढ़ावा मिले। उनके महाविद्यालिय में दिन भर संगीत की क्लास चलती रहती है। लालघाटी स्थित श्री रामानन्द संगीत महाविद्यालय की स्थापना 1992 में की गई थी जिसके बाद 2002 से उनका बेटा व बेटियां संगीत सिखा रहे हंै।

योग्यता को मिली है तालमढ़ी की उपाधि
योग्यता शर्मा विद्यार्थियों को तबला व शास्त्रीय संगीत सिखा रही हैं। योग्यता ने तबला प्रवीण प्रयाग संगीत समिति इलाहबाद से तबले में एमए किया है। साथ ही उन्होंने संगीत की शिक्षा इन्द्रकला संगीत विश्वविद्यालय खेड़ागढ़ से ली है। गायक और कथक नृत्य संगीत बीए बीयू से किया है। वह अभी मिठ्ठी स्कूल में डांस की टीचर है योग्यता ने 2004 के यूवा उत्सव महोत्सव में तबला में प्रथम स्थान प्राप्त किया था साथ ही 2002 में उन्हें तालमढ़ी की उपाधि मिली है।

 

प्रज्ञा ने बच्चों को डांस के लिए किया प्रेरित
प्रज्ञा शर्मा संगीत प्रभाकर कथक नृत्य प्रयाग संगीत समिति इलाहबाद से एमए भी है। कथक डांस राजा मानसिंह तोमर यूनिवर्सिटी ग्वालियर 2015 में किया है। फिलहाल प्रज्ञा होली फैमिली में डांस सिखाती हैं। साथ ही अपने संगीत महाविद्यालय में भी बच्चों को डांस की शिक्षा देती हंै। अभिव्यक्ति गरबा में समूह नृत्य में द्वितीय स्थान भी प्राप्त किया था।

रॉकस्टार कपिल ने किया थे अपने एलबम लांच
क पिल ने गिटार में प्रभाकर किया है। कपिल ने 2015 में पहला एलबम मैं फिर चला और इसी साल दूसरा एलबम तेरे बिना भी लांच किया। कपिल ने सांग खुद लिखे हंै और खुद ही ने अपनी आवाज दी है। जिसे जनता ने बहुत सराहा। अब कपिल 2016 में तीसरा एलबम लांच किया था जिसमें चार गाने जुड़े है।

ट्रेंडिंग वीडियो