scriptFCI कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, संघ ने देशभर में आंदोलन करने की दी चेतावनी! | FCI workers strike latest news | Patrika News

FCI कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, संघ ने देशभर में आंदोलन करने की दी चेतावनी!

locationभोपालPublished: Jun 06, 2018 04:28:03 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

FCI कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, संघ ने देशभर में आंदोलन करने की दी चेतावनी!

fci

FCI कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, संघ ने देशभर में आंदोलन करने की दी चेतावनी!

भोपाल. भारतीय खाद्य निगम (FCI) के कर्मचारियों ने वेतन निर्धारण को लेकर एफसीआइ कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान करीब 150 कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनके सात मांगों को अब तक पूरा नहीं कर पायी है। सालों से सरकार और भारतीय खाद्य निगम उनकी मांगों को लंबित कर रखा है। जिसकों लेकर बुधवार को कर्मचारियों ने कार्यालय में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

वेतनमान के निर्धारण के लिए भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ के अधिकारियों व कर्मचारियों का कहना है कि मांगें पूरी न होने पर देशव्यापी हड़ताल किया जाएगा। केन्द्र सरकार आश्वासन दे रही लेकिन वादे अब तक पूरे नहीं हुए। कर्मचारी संघ कार्यकर्ता ने बताया अगर केंद्र सरकार का ऐसा ही रवैया रहा तो संगठन देशभर में बड़ा आंदोलन करेगी। इसके बाद भी केंद्र सरकार ने मांग नहीं मानी तो 12 व 13 जुलाई को भारत के एफसीआई कार्यालयों को बंद रखा जाएगा।

वहीं जानकारों का कहना है कि देशव्यापी हड़ताल से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) पर भी संकट आ सकता है। आंदोलन के कारण अनाज राज्यों के गोदामों तक पहुंच ही नहीं पाएगा। इस सीजन में गेहूं की सरकारी खरीद पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है। जिससे अनाज के बफर स्टाक पर प्रतिकूल असर पड़ना तय है।

कर्मचारियों का कहना है कि भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ के कर्मचारियों को भत्ता देने को निगम का प्रशासन तैयार नहीं, जबकि अधिकारियों को इसका लाभ दिया जा रहा है। कर्मचारियों का वेतनमान का भी निर्धारण अभी तक नहीं हो पाया है, इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।

एफसीआइ कर्मचारियों का कहना है कि मांगें जब तक पूरी नहीं होंगी तबतक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो देशव्यापी उग्र आंदोलने होगा। कर्मचारियों को समय से वेतन न मिलने से और वेतन का निर्धारण न होने से कर्मचारियों को बहुत समस्या हो रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो