scriptगरज-चमक के साथ आज शाम को बूंदाबांदी की संभावना,आसपास में बने सिस्टम से आ रही नमी | Feeling of drizzle with thunder-glow this evening | Patrika News

गरज-चमक के साथ आज शाम को बूंदाबांदी की संभावना,आसपास में बने सिस्टम से आ रही नमी

locationभोपालPublished: Jun 11, 2022 09:23:37 am

तीन साल बाद इतनी गर्म रही राजधानी, जून के दस दिन में पारा 41 पार

barish_ki_sambhavna.png

,,

भोपाल। राजधानी में इस बार जून का महीना काफी गर्म बीत रहा है। तीन साल बाद जून माह में इतनी अधिक गर्मी पड़ रही है। इसके पहले 2019 में भी ऐसे ही हालात बने थे। 2019 में भी जून का पहला पखवाड़ा काफी गर्म बीता था और दस दिनों तक ज्यादातर दिन तापमान 45 डिग्री से अधिक था, इसी प्रकार इस बार भी अब तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहा है।

वहीं शुक्रवार को भी पूरे दिन लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। दिन में कुछ समय हल्के बादल भी रहे, लेकिन इससे भी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल पाई और उसम से लोग परेशान दिखे। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.9और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के आसपास बन रहे सिस्टम के कारण हल्की नमी आना शुरू हो गई है। इसके चलते शनिवार शाम को गरज चमक की स्थिति बन सकती है।

जबकि इस समय शहरवासियों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इन दिनों गर्मी कहर बरपा रही है। आलम यह है कि सुबह से ही शहर में तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाता है। कहा जा रहा था कि जून की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर कम हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शहर के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, इसी प्रकार रात में भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिसके चलते रात में भी गर्मी का असर हो रहा है।

इस साल ऐसा रहा अधिकतम तापमान :

1 जून – 43.1
2 जून – 42.8
3 जून – 43.5
4 जून – 42.7
5 जून – 43.8
6 जून – 43.1
7 जून – 42.8
8 जून – 42.8
9 जून – 41.7
10 जून – 41.9

garmi.png

वर्ष 2019 में ऐसा था अधिकतम तापमान वर्ष 2019 में ऐसा था अधिकतम तापमान
1 जून – 44.1
2 जून – 43.8
3 जून – 45.3
4 जून – 44.4
5 जून – 45.4
6 जून – 45.3
7 जून – 45.9
8 जून – 45.1
9 जून – 45.9
10 जून – 45

पिछले दो साल इतना नहीं तपा था
जून 2019 में जून का महीना काफी अधिक गर्म था। इस दौरान ज्यादातर दिन तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा था, लेकिन वर्ष 2020 और 2021 में गर्मी का असर इतना अधिक नहीं था। 2021 में एक जून को ही तापमान 40 डिग्री से अधिक था, शेष दिन तापमान 40 से कम ही थे, इसी प्रकार 2020 में भी पहले सप्ताह अधिकतम तापमान 38 डिग्री से कम रहा।

शाम को हुई बूंदाबांदी से बढ़ी उमस ने किया बेहाल
शुक्रवार को भी पूरे दिन लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। दिन में कुछ समय हल्के बादल भी रहे, लेकिन इससे भी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल पाई और उसम से लोग परेशान दिखे। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.9और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के आसपास बन रहे सिस्टम के कारण हल्की नमी आना शुरू हो गई है। इसके चलते शनिवार शाम को गरज चमक की स्थिति बन सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो