scriptउपचुनाव से पहले कमलनाथ का बड़ा दावा, कहा- 35 दिन बाद हम बनाएंगे स्पीकर, शिवराज बोले- ठीक है | fight between Kamal Nath and Shivraj before the byelection on 28 seats | Patrika News

उपचुनाव से पहले कमलनाथ का बड़ा दावा, कहा- 35 दिन बाद हम बनाएंगे स्पीकर, शिवराज बोले- ठीक है

locationभोपालPublished: Sep 17, 2020 10:24:11 pm

Submitted by:

Faiz

उपचुनाव से पहले कमलनाथ और शिवराज के बीच छिड़ी जुबानी जंग।

news

उपचुनाव से पहले कमलनाथ का दावा, कहा- 35 दिन बाद हम बनाएंगे स्पीकर, शिवराज बोले- ठीक है

भोपाल/ मध्य प्रदेश में जैसे जैसे उपचुनाव के दिन नज़दीक आते जा रहे हैं, सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। आलम ये है कि, अब पार्टी कार्यकर्ता या नेता ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ खुद आमने-सामने आकर जुबानी जंग शुरु कर चुके हैं। जहां एक तरफ सत्ता वापसी के दावे का इशारा करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सत्ता वापसी का दावा किया, वहीं प्रदेश की सत्ता की बागडोर संभालने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनपर तंज कसते हुए अप्रत्‍यक्ष रूप से उनपर तंज कसते हुए जवाब दिया है।

दरअसल, विधानसभा सत्र को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कहा था कि, आगामी 35 दिन बाद विधानसभा अध्यक्ष तो हम ही बनाएंगे। क्योंकि इस बार दरअसल कोरोना काल के चलते विधानसभा का सत्र एक दिन का ही कर दिया गया है, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव भी टाल दिये गए हैं। इसी को लेकर मीडिया द्वारा कमलनाथ से सवाल किया गया था, जिसपर कमलनाथ ने इशारों इशारों में सत्ता वापसी का दावा कर दिया।

 

पढ़ें ये खास खबर- एक दिन में सामने आए 381 नए पॉजिटिव, इन इलाकों में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण


कमलनाथ के दावे पर शिवराज का समर्थन

वार किया गया है, तो जाहिर है पलटवार भी होगा। कमलनाथ द्वारा इशारों इशारों में सत्ता वापसी का दावा किये जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसपर चुटीले अंदाज में पलटवार कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, कमलनाथ सही कह रहे हैं कि विधानसभा अध्यक्ष वो बनाएंगे, लेकिन कांग्रेस का नहीं बल्कि बीजेपी का बनाएंगे। क्योंकि, नियम तो यही है कि, सदन के अंदर पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर ही अध्यक्ष चुनते हैं। राजनीतिक जानकार सीएम शिवराज के इस बयान को कमलनाथ के दावे का तंज बता रहे हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- बस में सफर करना होगा 25 फीसदी महंगा! जल्द किराया बोर्ड लेगा बड़ा फैसला


बीजेपी-कांग्रेस के अपने अपने दावे

उप चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस के बीच दावों की होड़ लगने लगी है। एक तरफ जहां कांग्रेस का दावा है कि, वो उपचुनाव की सभी 28 सीटों पर जीत दर्ज करेगी तो वहीं बीजेपी ने कहा है कि, कांग्रेस स्वप्न देख रही है। कौन कितनी सीट जीतेगा यह जनता तय करेगी। मध्य प्रदेश में पहले 27 सीटों पर उप चुनाव होने थे , लेकिन कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के निधन के बाद अब उपचुनाव वाली सीटों की संख्या 28 हो गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो