scriptराम वन गमन पथ के मुददे को हथियाने भाजपा—कांग्रेस में होड | fight in congress-bjp for rama van gaman path issue | Patrika News

राम वन गमन पथ के मुददे को हथियाने भाजपा—कांग्रेस में होड

locationभोपालPublished: Sep 28, 2018 06:56:20 pm

Submitted by:

harish divekar

कांग्रेस ने जहां राम पथ पर यात्रा शुरु की, वहीं भाजपा बोली चित्रकुट में बनाएंगे राम सर्किट

bjp-congress

ram van gaman

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार हिंदुत्व की राह पर भाजपा के साथ कांग्रेस भी चल रही है। कांग्रेस नेताओं ने इस पूरी रणनीति से अमल किया है, जहां भाजपा राम के नाम की घोषणा करके भूल गई थी, कांग्रेस ने उसी मुददे को उठाकर राजनीति करना शुरु कर दी। कांग्रेस के इस रणनीति से भाजपा को खासा झटका लगा है। कांग्रेस ने राम वन गमन पथ को अंतराष्ट्रीय टूरिस्ट सेंटर बनाने की घोषणा कर उस पर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरु कर दी।
कांग्रेस की इस यात्रा के बाद भाजपा भी मैदान में आ गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने 2007 में राम वन गमन पथ की घोषणा की थी। उस के बाद से लगातार इसके लिए काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा इस पथ को बनाने के लिए एजेंसी सर्वे कर चुकी है, जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। वहीं राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक ने कहा कि हम चित्रकुट में राम सर्किट को डेवलप करने जा रहे हैं, इसके लिए केन्द्र सरकार से 1000 करोड रुपए की मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग से मंजूरी देरी से मिली, नहीं तो अब तक हम काम शुरु कर देते।

राम के नाम से वनवास खत्म करने की तैयारी
भगवान राम के 14 साल के वनवास की राह पर चलकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस अपने 15 साल का वनवास खत्म करना चाहती है और इसलिए कांग्रेस ने एमपी में राम वन गमन पथ यात्रा शुरु करने की योजना बनाई। ये यात्रा राज्य के उन्हीं रास्तों से निकाली जा रही है, जहां से भगवान राम के वनवास के लिए जाने का रास्ता बनाया जाता है।

राहुल गांधी ने कामतानाथ में पूजा कर बनाया प्लान

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चित्रकुट के कामतानाथ मंदिर में पूजा की और राम पथ गमन यात्रा का प्लान तय कर लिया, जो 15 दिन तक चलेगी. यात्रा रामघाट, गुप्त गोदावरी, मैहर होते हुए अमरकंटक में ख़त्म होगी। 35 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। शिवभक्त राहुल को विंध्य में रामभक्त घोषित कर, जय सियाराम का नारा बुलंद कर दिया। कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कहा पिछले 3 वर्ष देखे तो 1000 रुपये की राशि है, 33 करोड़ का पथ बनना है, करोड़ों के पथ के लिये 1000 रुपये समझा जा सकता है कि बीजेपी के प्रभू श्रीराम क्या हैं, ये घोषणा करते भूल जाते हैं। हमधर्म का इस्तेमाल राजनीति में नहीं करते।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो