scriptफिल्म निर्माता निर्देशक पहलाज निहलानी को पसंद आई एमपी की लोकेशन, शूट करेंगे अगली फिल्म | Filmmaker director Pahlaj Nihalani liked the location of MP | Patrika News

फिल्म निर्माता निर्देशक पहलाज निहलानी को पसंद आई एमपी की लोकेशन, शूट करेंगे अगली फिल्म

locationभोपालPublished: Oct 30, 2021 08:50:38 am

पत्रिका से बोले, शूटिंग के दौरान टीम को सुरक्षा जरूरी, आश्रम में हंगामा चिंताजनक

फिल्म निर्माता निर्देशक पहलाज निहलानी को पसंद आई एमपी की लोकेशन, शूट करेंगे अगली फिल्म

फिल्म निर्माता निर्देशक पहलाज निहलानी को पसंद आई एमपी की लोकेशन, शूट करेंगे अगली फिल्म

@ डॉ. दीपेश अवस्थी की रिपोर्ट
भोपाल। अनारी इज बैक के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे निर्माता निर्देशक पहलाज निहलानी को मध्यप्रदेश की लोकेशन भी पसंद आई है। वे यहां आकर प्रदेश के कुछ स्थानों की लोकेशन को देख चुके हैं। वे जल्द ही यहां फिल्म शूट करेंगे। पत्रिका से चर्चा के दौरान उन्होंने यह बात कही। जब उनसे पूछा गया कि वे यहां किस फिल्म को शूट करने आ रहे हैं तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया है, जल्द ही नाम तय हो जाएगा। टेलीफोनिंग चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की नीतियों के कारण लोगों का रुझान यहां की ओर बढा है। लेकिन सरकार को यह भी चाहिए कि प्रदेश में शूटिंग के दौरान निर्माता, निर्देशकों सहित टीम को पूरी सुरक्षा मिले। आश्रम की शूटिंग के दौरान हुआ हंगामा चिंताजनक है। यदि यही स्थिति रही तो निर्माता निर्देशक मध्यप्रदेश आने से कतराएंगे। पेश है चर्चा के मुख्य अंश —
सवाल – मध्यप्रदेश में फिल्म सिटी के प्रयास चल रहे हैं। आप मानते हैं फिल्म सिटी के बाद यहां शूटिंग और बढ़ेंगी?
निहलानी – यहां फिल्म सिटी की जरूरत नहीं है बल्कि ओरेजन लोकेशन की जरूरत है। यह लोकेशन मध्यप्रदेश में है। यहां ओरेजनल लोकेशन की कमी नहीं है। जो भी निर्माता निर्देशक यहां आ रहे हैं वे लोकेशन देखकर ही आ रहे हैं। फिल्म सिटी तो मुम्बई में है, लेकिन वहां लोकेशन की कमी है।
सवाल – मध्यप्रदेश की फिल्म पर्यटन नीति से आप कहां तक संतुष्ट है। इसमें कुछ और बदलाव की जरूरत है?
निहलानी – यहां की फिल्म पर्यटन नीति ठीक है। सरकार को चाहिए फिल्म निर्माताओं को अधिक से अधिक सबसिडी दे। सुरक्षा की भी जरूरत है, जिससे यहां अधिक से अधिक फिल्मों का निर्माण हो सके। अधिक फिल्में यहां शूट होंगीं तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा, पर्यटन भी बढ़ेगा।
सवाल – आप तो कई राज्यों में फिल्म शूट कर चुके हैं, मध्यप्रदेश के बारे में आपका क्या अनुभव है?
निहलानी – राज्य सरकार को चाहिए कि वह निर्माता, निर्देशकों की अधिक से अधिक मदद करे। मैं उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य की बात करूं तो यहां की सरकारें भरपूर मदद करती हैं। मध्यप्रदेश भी मददगार है, लेकिन यहां फिल्म शूटिंग के दौरान कुछ विवाद और हंगामा होने के कारण चिंता होती है।
सवाल – आप शायद प्रकाश झा की आश्रम वेब सीरीज की बात कर रहे हैं। इसकी शूटिंग के दौरान कुछ विवाद हुआ है?
निहलानी – जी हां। शूटिंग के दौरान बाहरी लोगों द्वारा मारपीट, तोडफ़ोड़, हंगामा करना उचित नहीं है। यदि कहीं कोई दिक्कत या विवाद है तो इसे चर्चा के दौरान हल किया जा सकता है। प्रकाश झा तो मध्यप्रदेश में शूटिंग करते रहे हैं। उनको सरकार का पूरा सपोर्ट रहता है, यहां के मामले में अच्छा अनुभव रहा है। सरकार बॉलीबुड फ्रेंडली रही है। लेकिन कुछ घटनाएं चिंताजनक हैं।
सवाल – फिल्म के नाम और स्क्रिप्ट को लेकर लोगो की आपत्ति है। आप मानते हैं कि शूटिंग के पहले सरकार को स्क्रिप्ट दिखाई जाना चाहिए?
निहलानी – निर्माता, निर्देशकों पर ज्यादा बंदिशें उचित नहीं हैं। हम लोग तो वहीं दिखाते हैं जो समझ में घटित हो चुका होता है। घटना घट चुकी है तो उसके फिल्मांकन में कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए। हम भविष्य की बात ही नहीं करते। यदि भविष्य पर फिल्में बनने लगें तो ज्यादा हंगामा हो सकता है।
सवाल – मध्यप्रदेश राज्य के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे, क्या यहां भी शूटिंग का इरादा है?
निहलानी – मध्यप्रदेश राज्य मुझे पंसद है। यहां वह सब कुछ है जो बेहतर फिल्म के लिए चाहिए। मैंने यहां की कुछ लोकेशन को देखा है, लोकेशन पंसद आई हैं। अगली फिल्म की शूटिंग यहां करूंगा।
सवाल – मध्यप्रदेश में शूट होने वाली फिल्म का नाम क्या होगा?
निहलानी – फिल्म का नाम तो अभी तय नहीं किया है, कहानी तैयार है। जल्द ही नाम भी तय हो जाएगा।

प्रहलाज निहलानी की प्रमुख फिल्में 
आंखें, अंदाज, अवतार, दिल तेरा दीवाना जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण करने वाले प्रहलाज निहलानी की हथकड़ी, आंधी तूफान, इल्जाम, आग ही आग, गुनाहों का फैसला, पाप की दुनिया, मिट्टी और सोना, शोला और शबनम, अंदाज दिल तेरा दीवाना, भाई भाई, उलझन, तलाश, खुशबू, जूली 2, रंगीला राजा जैसी फिल्में भी लोकप्रिय रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो