scriptफर्जी दस्तावेज से एक कार पर दो बार लोन, दर्ज कराई एफआइआर | FIR lodged | Patrika News

फर्जी दस्तावेज से एक कार पर दो बार लोन, दर्ज कराई एफआइआर

locationभोपालPublished: Nov 26, 2021 01:33:09 pm

Submitted by:

Pushpam Kumar

बैरसिया पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

फर्जी दस्तावेज से एक कार पर दो बार लोन, दर्ज कराई एफआइआर

फर्जी दस्तावेज से एक कार पर दो बार लोन, दर्ज कराई एफआइआर

भोपाल. एक निजी फायनेंस कंपनी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ बैरसिया थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी करने का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने एक कार पर दो फायनेंस कंपनियों से कर्ज ले लिया था। इसके लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था।
बैरसिया थाना प्रभारी केएन भारद्वाज ने बताया कि महिंद्रा फायनेंस कंपनी की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसमें बताया गया कि कुल्होर निवासी धीरज सिंह राजपूत और प्रहलाद सिंह ने सितंबर 2016 में कंपनी से एक कार फायनेंस कराई थी। कुछ किस्तें भरने के बाद उन्होंने कार की किस्त जमा करना बंद कर दिया। इसके बाद उन दोनों ने कंपनी का पूरा कर्ज चुकता करने संबंध फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और सरकारी रिकॉर्ड में लोन विलोपित दर्ज करवा दिया।
इसके बाद उन दोनों ने उसी कार पर विदिशा की एक फायनेंस कंपनी से फिर लोन ले लिया। इस बात की जानकारी मिलने पर महिंद्रा फायनेंस कंपनी ने अपने स्तर पर जांच कर धोखाधड़ी संबंधी दस्तावेज जुटाए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस थाने में की। मामले की जांच के बाद बुधवार शाम को धीरज सिंह और प्रहलाद सिंह के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने पर कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने 2.90 लाख की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो