script

फिट हैं तो हिट हैं ये नेता

locationभोपालPublished: Nov 10, 2018 09:31:24 am

Submitted by:

Amit Mishra

हमारे नेता : कोई योग तो कोई ध्यान से रखता है खुद को स्फूर्त, कोई ढाई घंटे तक करता है व्यायाम और जॉगिंग….

news

फिट हैं तो हिट हैं ये नेता

भोपाल। राजनीति की दौड़-भाग और अव्यवस्थित दिनचर्चा बहुत थकाऊ होती है। वक्त चुनाव का हो तो शारीरिक और मानसिक दबाव और बढ़ जाता है, लेकिन कुछ नेता इस सबके बावजूद स्फूर्त और दमकते हुए नजर आते हैं। इन नेताओं के हिट होने का राज इनका फिट होना भी है।

कोई योग और ध्यान करता है तो कई जॉगिंग और एक्सरसाइज के लिए समय निकालते हैं। ‘पत्रिका’ से प्रदेश के नेताओं ने अपने फिटनेस मंत्र साझा किए।

 

शिवराज सिंह चौहान 59 वर्ष….
योग-ध्यान से बने रहते हैं एक्टिव
अध्यात्म मेरे रग-रग में बसता है। इससे मुझे स्वत: स्फूर्त ऊर्जा प्रदान होती है। मेरी शक्ति ध्यान और योग है। मैं सुबह उठते ही धरती मां को प्रणाम कर योगा करने बैठ जाता हूं। इसके बाद स्नान करके ध्यान करता हूं। मैं रात को जब भी सोऊं, लेकिन मेरी नींद सूर्याेदय के साथ खुल जाती है। मुझे गायत्री माता और सूर्य से आंतरिक ऊर्जा मिलती है। जनआशीर्वाद यात्रा सहित चुनावी दौरों में कम और हल्का भोजन लेने से भी खुद को स्वस्थ बनाए रखा। (मुख्यमंत्री)
news 1

ज्योतिरादित्य सिंधिया 47 वर्ष
व्यायाम से होती है सुबह की शुरुआत
मेरे मन में हमेशा स्पोट्र्समैन की भावना रहती है। खेल हो या राजनीति हमेशा उसूल और ईमानदारी से होना चाहिए। जनता की सेवा करने के लिए आज के दौर में फिट रहना बहुत जरूरी है।

सुबह की शुरुआत व्यायाम और योगा के साथ होती है। चुनाव के दौरान वक्त कम रहता है, लेकिन फिर भी सेहत के लिए ज्यादा न सही थोड़ा वक्त तो निकाला ही जा सकता है। व्यस्तता के कारण खेलने के लिए समय कम मिलता है।

(अध्यक्ष, कांग्रेस चुनाव अभियान समिति)

 

news 2
यशोधरा राजे सिंधिया 65वर्ष….

एक्सरसाइज से कभी नहीं चूकती
मैं भोपाल, शिवपुरी और दिल्ली में रहती हूं तो डेढ़ घंटा ट्रेड मिल पर एक्सरसाइज, फिर 40 मिनट जॉगिंग, क्रॉस ट्रेनर पर 50 मिनट और मल्टीजिम में 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करती हूं।
स्वस्थ रहने के लिए सुबह दो लीटर पानी पीने के साथ ही अच्छा नाश्ता लेती हूं। लंच हैवी, मगर डिनर हल्का करती हूं। इससे दिनभर स्फूर्ति बनी रहती है। चाय से दूरी बनाकर रखती हूं। चुनाव के दौरान भी यही क्रम रहता है।
(मंत्री, खेल एवं युवक कल्याण)

news3

अजय सिंह 63वर्ष
योग और वॉक में कोताही नहीं बरतते

मैं खुद को फिट रखने के लिए योग और वॉक पर विशेष ध्यान देता हूं। हर दिन सुबह वॉक और योग करता हूं। ध्यान करके खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ्य रखता हूं।

किसी भी तरह की व्यस्तता हो इसमें कभी कोई कोताही नहीं बरतता। इसके अलावा खान-पान बेहद संयमित रखता हूं। योग और वॉक के बाद सुबह दूध और फल लेता हूं। भोजन भी हल्का ही करता हूं, इसलिए शरीर में स्फूर्ती बनी रहती है। योग जरूर करता हूं। (नेता प्रतिपक्ष)

ट्रेंडिंग वीडियो