scriptगर्मियों में ये हैं राजधानी के खास 5 डेस्टिनेशन, छुट्टी के दिन बच्चों को ले जाएं यहां | five best places to visit in summer | Patrika News

गर्मियों में ये हैं राजधानी के खास 5 डेस्टिनेशन, छुट्टी के दिन बच्चों को ले जाएं यहां

locationभोपालPublished: Apr 21, 2019 03:47:56 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टॉप टूरिस्ट प्लेस, यहां गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के साथ आप भी घूम सकते हैं…

tourist places

tourist places

भोपाल. गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप कहीं घूमने की सोच रहें हैं तो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कई ऐसी खास जगह है जो आपकी छुट्टियों में चार चांद लगा देगी। यहां आपको वो सब देखने को मिलेगा जिसके लिए आप हजारों रुपए खर्च करके बाहर जाते हैं। तो आइए आपको बताते हैं भोपाल की 5 ऐसी शानदार जगह जहां आप बच्चों के साथ घूम सकते हैं…

1. लेक व्यू

भोजताल जिसको बड़े तालाब के नाम से जाना जाता है। यह भोपाल मध्य प्रदेश के पश्चिमी तरफ मौजूद है। भोपाल वासियों के लिए यह एकमात्र पीने के पानी का स्रोत है। यहां लोग नौका विहार के लिए और घूमने के लिए आते रहते हैं। यहां भोपाल का सबसे फेमस स्थान माना जाता है। यहां हर दिन सैकड़ों लोगों की भीड़ होती है।

tourist places

2. वन विहार

वन विहार राजधानी भोपाल का एक राष्ट्रीय उद्यान है। यहां घना जंगल और खुले घूमते जंगली जानवरों का दृश्य देखने को मिलता है। यहां नेशनल पार्क और चिड़ियाघर एक साथ देख सकते हैं। जहां शेर,चीत, भालू, मोर, हिरण, बतख, मगरमच्छ जैसे अनेक जीव जंतु दिखायी देते हैं। वन विहार पाँच किलोमीटर लंबे इस राष्ट्रीय उद्यान के एक तरफ पूरा पहाड़ और हराभरा मैदानी क्षेत्र है जो जंगलों तथा हरियाली से आच्छादित है। दूसरी ओर भोपाल का मशहूर तथा खूबसूरत बड़ा तालाब भी है।

tourist places

3. केरवा डेम

राजधानी से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित केरवा डेम बारिश के दिनों में खूब मन भाता है। यहां लोगों दूर-दूर से मौसम का आनंद लेने आते है। बारिश के दिनों में यहां आस पास की हरियाली सबको अच्छी लगती है। शाम के समय में नौका विहार के लिए भी यह जगह खूबसूरत है।

tourist places

4. गुफा मंदिर

गुफा मंदिर भोपाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सबसे खास है। यह भोपाल शहर के केंद्र से लगभग 5 किलो मीटर की दूरी पर लालघाटी नामक स्थान पर स्थित है। गुफा मंदिर में गुफा के अंदर भगवान का वास है जहां हमेशा पानी भरा रहता है। गुफा मंदिर और मंदिर आश्रम परिसर सात प्राकृतिक गुफाओं से घिरा हुआ है। इसी कारण इस मंदिर का नाम गुफा मंदिर पड़ा। यहां मन को शांति मिलती है।

tourist places

5. सैर सपाटा

मप्र पर्यटन विकास निगम द्वारा इसका निर्माण प्रेमपुरा घाट स्थित सेवानिया गौ़ड़ में कराया गया है। यहां शहरवासी और पर्यटक सैर-सपाटे के बीच लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। यहां का प्रमुख आकर्षण सस्पेंशन ब्रिज है, जो केबल सस्पेंशन तकनीकी से निर्मित है। यहां चिल्ड्रंस टॉय ट्रेन भी देखने को मिलेगा जो बच्चों को मनोरंजन के लिए सबसे अच्छा अनुभव कराता है। ये ट्रेन ब्रिटिशकालीन हेरीटेज की तर्ज पर बनी है इस ट्रेन में पांच खुले डिब्बे हैं जो पुराने समय की ट्रेन की याद ताजा कर देते हैं।

tourist places
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो