scriptहत्या का संदेही हथकड़ी समेत जा पहुंचा 5वीं मंजिल पर, 4 घंटे पुलिस को छकाने के बाद हो गया फरार | Five-storey building climbed on roof, four hours policeman | Patrika News

हत्या का संदेही हथकड़ी समेत जा पहुंचा 5वीं मंजिल पर, 4 घंटे पुलिस को छकाने के बाद हो गया फरार

locationभोपालPublished: Aug 21, 2018 07:28:53 am

पुलिस को लगातार देता रहा उपर से कूदने की धमकी…

sandehi

हत्या का आरोपी पांच मंजिला बिल्डिंग की छत पर चढ़ा, चार घंटे पुलिस को छकाया

भोपाल. बिलखिरिया थाना क्षेत्र में हत्या का एक संदेही पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत बहुमंजिला इमारत के पांचवे माले पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस ने चार घंटे तक उसे उतारने का प्रयास करती रही।
चार घंटे बाद परिजनों के आने पर वो उतरने को तैयार हुआ। लेकिन नीचे उतरकर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। एक घंटे बाद पुलिस ने उसे ट्रेस कर गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि बिलखिरिया पुलिस को 15 अगस्त की रात झागरिया पठार नाले के पास एक युवक की लाश मिली थी। युवक की पहचान औबेदुल्लागंज निवासी माखन सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि मृतक ट्रक में लोहा लोड कर मंडीदीप आया था।
पुलिस की जांच में ये सामने आया कि चालक के साथ लूट के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस की पड़ताल में ये सामने आया है कि विजय श्रीवस्तव हत्या में शामिल है।
पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया। सोमवार को पुलिस संदेही को कोलार स्थित आशीर्वाद कॉलोनी ले गई। इस दौरान वह चकमा देकर पांच मंजिला बिल्डिंग की छत पर चढ़ गया और खुदकुशी करने का धमकी देने लगा।
आरोपी का कहना है कि वह बेकसूर है और पुलिस उसे बेवजह फंसा रही है। उसने एसपी साउथ राहुल कुमार लोढा से फोन पर बात कराने की मांग की। एक स्थानीय निवासी ने करीब पांच मिनट तक एसपी से उसकी बात कराई। इसके बाद वह उतरने को तैयार हुआ।
कार में बैठ कर फिर भाग निकला
आरोपी जब चार घंटे तक नीचे नहीं उतरा तो पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया। परिजन भी उसे समझाते रहे। उतरने के बाद भी वह पुलिस को गच्चा देकर भाग निकला।
वह अपने परिचित की गाड़ी में बैठ गर वहां से भाग निकला। पुलिस ने करीब दो किलोमीटर तक उसका पीछा किया लेकिन वो भीड़ का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने एक घंटे तक उसे ट्रेस कर गिरफ्तार किया।
शानू की गिरफ्तारी के बाद विजय तक पहुंची पुलिस
दरअसल पुलिस हत्या के मामले को ट्रेस कर रही थी। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि ट्रक का लोहा शानू नाम के युवक को बेचा गया है। पुलिस ने शानू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि लोहा विजय श्रीवास्तव ने बेचा था।
इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। विजय ने बताया कि वहीद और रितेश भी इसमें शामिल थे। इन्हीं दोनों की तलाश में पुलिस आरोपी को लेकर कोलार गई थी। वहां पर वो पुलिस को चकमा देकर पांचवी मंजिल पर चढ़ गया।
आरोपी नीचे उतरने के बाद भाग गया था। हमारी टीम ने करीब एक घंटे तक उसे सर्च किया। इसके बाद वो बाजार में मिल गया। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसका एक साथी अभी फरार है। लूट का ट्रक और लोहा भी बरामद हो गया। चालक की हत्या के एंगल को खंगाला जा रहा है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
– बिट्टू शर्मा, सीएसपी अयोध्या नगर
मैं उसी कॉलोनी में रहता हूं। करीब ड़ेढ़ बजे के आस-पास कॉलोनी में भीड़ इक_ा होने लगी थी। मैंने देखा विजय पांचवे माले पर चढ़ गया है। वहां पर उसकी पत्नी, बच्चे परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए थे। मैं दूसरी बिल्डिंग पर चढ़ गया और अपने फोन से एसपी से उसकी बात कराई। एसपी से बात करने के बाद वो नीचे उतरा।
– राजीव दीक्षित, प्रत्यक्षदर्शी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो