scriptसफर करने वाले यात्रियों के लिए जरुरी खबर, कैसिंल कर दी गई है ये फ्लाइट, अब 1 अक्टूबर से फिर से होगी शुरु | Flights to Agra and Ahmedabad will start from 1 October | Patrika News

सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरुरी खबर, कैसिंल कर दी गई है ये फ्लाइट, अब 1 अक्टूबर से फिर से होगी शुरु

locationभोपालPublished: Sep 09, 2021 11:32:18 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

1 अक्टूबर से सप्ताह में 4 दिन आगरा एवं अहमदाबाद के लिए राजा भोज एयरपोर्ट पर उड़ान सेवा चालू की जाएगी….

psych_cheap_flights_gettyimages-126346908.jpg

Foreign tourists

भोपाल। निजी विमान कंपनी इंडिगो ने फिर शेड्यूल में बदलाव किया है। इंडिगो 20 सितंबर से भोपाल से आगरा एवं अहमदाबाद के लिए उड़ान सेवा शुरू करने जा रही थी। यात्रियों की कमी के चलते बुकिंग आने के बावजूद टिकटों को निरस्त कर दिया गया है। इंडिगो अब एक अक्टूबर से आगरा एवं अहमदाबाद के लिए उड़ान सेवा चालू करने का दावा कर रही है। दावा है कि 1 अक्टूबर से सप्ताह में 4 दिन आगरा एवं अहमदाबाद के लिए राजा भोज एयरपोर्ट पर उड़ान सेवा चालू की जाएगी।

 

flights

एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल बनकर तैयार

एयरपोर्ट डायरेक्टर केएल अग्रवाल ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा राजा भोज एयरपोर्ट के चारों तरफ बाउंड्री वॉल पर निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। वॉल के दूसरी तरफ कई स्थानों पर लोग कालोनियों का निर्माण कर रहे हैं जिन्हें सुरक्षा मापदंडों के पालन के निर्देश दिए जा रहे हैं।

तीन दिन में 4 फ्लाइट लेट

राजा भोज एयरपोर्ट से संचालित की जा रहीं 7 फ्लाइट्स तीन दिनों के दौरान एक से लेकर तीन घंटे तक की देरी से यहां पहुंचीं। सोमवार को एअर इंडिया की दिल्ली व मुंबई फ्लाइट्स तीन-तीन घंटे और इंडिगो की मुंबई और हैदराबाद फ्लाइट्स क्रमशः एक व आधे घंटे की देरी से यहां आई। मंगलवार को एअर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट करीब सवा घंटे की देरी से और इंडिगो की प्रयागराज व हैदराबाद फ्लाइट्स आधे-आधे घंटे की देरी से पहुंचीं। वहीं, बुधवार को एअर इंडिया की दिल्ली-भोपाल-पुणे फ्लाइट 50 मिनट की देरी से यहां आ सकी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x83z26n
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो