scriptखुशखबरी: यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू होने जा रही हैं ये फ्लाइटें, प्यौहारों में मिलेगा फायदा | flights will run daily for bhopal-surat From 1 October | Patrika News

खुशखबरी: यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू होने जा रही हैं ये फ्लाइटें, प्यौहारों में मिलेगा फायदा

locationभोपालPublished: Sep 13, 2020 12:24:47 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

यात्रियों से की मांग पर बढ़े फेरे…

psych_cheap_flights_gettyimages-126346908.jpg

Foreign tourists

भोपाल। कोरोना संकट काल के बीच एक बार फिर से उड़ाने शुरु हो चुकी हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एअर इंडिया (Air India) ने नया फैसला लिया है। बता दें कि अब एअर इंडिया की रात 8 बजे की भोपाल-मुंबई फ्लाइट (Bhopal Mumbai Flight) हर रविवार को भी चलेगी। इससे पहले तक यह उड़ान सिर्फ सोमवार और शुक्रवार को ही चलती थी लेकिन अब यात्रियों की सुविधा के लिए एअर इंडिया ने इसका एक फेरा और बढ़ा दिया है।

air-lines_835x547_3988705_835x547-m.jpg

बढ़ेंगी कुछ और फ्लाइटें

आने वाले दिनों में कुछ और उड़ानों को बढ़ाया जा सकता है। इस बारे में एअर इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि जयपुर व रायपुर के लिए भी फ्लाइट्स जल्द संचालित करने की घोषणा की जा सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि सितंबर महीने के अंत तक ये फ्लाइटें शुरू की जा सकती है। वहीं अधिकारियों का ये भी कहना है कि धीरे-धीरे कुछ फ्लाइट्स बढ़ाई जा रही हैं। जरूरत के हिसाब से जो भी रूट देखे जाएंगे वहां सबसे पहले फ्लाइट शुरू कर दी जाएंगी।

चलेगी सूरत के लिए फ्लाइट

बता दें कि भोपाल से सूरत जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। इंडिगो ने एक बार फिर भोपाल से सूरत के लिए एक अक्टूबर से फ्लाइट चलाने की घोषणा के साथ ही उसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। अब ये फ्लाइट डेली चलेगी। इससे पहले 16 सितंबर को ये फ्लाइट चलाने की बात कही गई थी लेकिन बाद में इसे नहीं चलाया गया था, लेकिन अब एक बार फिर से इंडिगो ने इस फ्लाइट में एक अक्टूबर से बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो