scriptweather update : दिनभर धुंध के आगोश में रहा शहर, एक दिन में 5.2 डिग्री लुढ़का पारा | fog in bhopal | Patrika News

weather update : दिनभर धुंध के आगोश में रहा शहर, एक दिन में 5.2 डिग्री लुढ़का पारा

locationभोपालPublished: Oct 19, 2019 07:58:09 pm

आधी रह गई विजिबिलिटी, बूंदाबांदी के साथ हवाओं से गिरा तापमान

fog in bhopal

weather update : दिनभर धुंध के आगोश में रहा शहर, एक दिन में 5.2 डिग्री लुढ़का पारा

भोपाल. राजधानी का मौसम शनिवार को अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे और शहर धुंध के आगोश में था। इसके कारण विजिबिलिटी भी आम दिनों के मुकाबले आधी रह गई। हल्की बूंदाबांदी और हवा के कारण दिन में भी लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। मौसम के बदले मिजाज के कारण लगातार ऊपर जा रहा अधिकतम तापमान भी एक दिन में 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।

शनिवार की सुबह जब लोग नींद से जागे तो मौसम का रुख देखकर हैरान हुए। आसमान में बादल छाए हुए थे और शहर धुंध के आगोश में था। पूरे दिन शहर में धुंध छाई रही, जिसके कारण विजिबिलिटी घटकर 2500 मीटर पर पहुंच गई। यह स्थिति पूरे दिन रही। हवा का रूख अधिक होने के कारण दिन में भी लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। मौमस की विदाई के बाद अचानक आए मौसम में इस बदलाव के कारण तापमान में भी उतार चढ़ाव की स्थिति रही। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम 21.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.1 और न्यूनतम 19.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

2500 मीटर तक रही विजिबिलिटी
मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने बताया कि शनिवार को शहर में धुंध छाई रही और विजिबिलिटी 2500 मीटर तक पहुंच गई। आम दिनों में विजिबिलिटी 5 से 6 किमी तक रहती है। रविवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह से रह सकता है। सोमवार से राहत मिलने की संभावना है।

इसलिए बदला मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि अरब सागर में दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही 4.5 किमी की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का घेरा बना हुआ है। राजस्थान में भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना है, इसके कारण बड़ी मात्रा में नमी प्रदेश में आ रही है। जिसके बाद बादल, बारिश की स्थितियां अनेक स्थानों पर निर्मित हो रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो