भोपालPublished: May 26, 2023 09:28:19 pm
hitesh sharma
रवींद्र भवन में 'नामयाची जनी' कार्यक्रम का आयोजन
भोपाल। ध्रुपद संस्था की ओर से गुरुवार को रवींद्र भवन में ‘नामयाची जनी’ का आयोजन किया गया। देश में पहली बार अभंग को ध्रुपद के साथ पिरोकर उसे भरतनाट्यम के साथ प्रस्तुत किया गया। इसे जान्हवी फणसलकर ने संगीतबद्ध किया है। उन्होंने धानी गुंदेचा के साथ अभंग गायन किया। जान्हवी ने बताया कि मराठी संतों की वाणी अभंग मेरे दिल के हमेशा करीब रहे हैं। इसे गाना पसंद है। मैंने ध्रुपद की शिक्षा भी ली है। मैंने सोचा क्यों न अभंगों को ध्रुपद में पिरोया। मैं आगे भी ऐसे प्रयोग करती रहूंगी।