भोपाल

न्यूनतम तापमान 10ºC से नीचे – शीतलहर से कंपकंपाया प्रदेश, कहीं-कहीं बारिश के आसार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान- कहीं-कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

भोपालDec 14, 2019 / 04:15 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

भोपाल/ पहाड़ी इलाकों में हुई ओलावृष्टि के बाद मध्यप्रदेश का भी मौसम बदल गया है। इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक, होशंगाबाद और उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तापमान रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 09ºC शिवपुरी में दर्ज किया गया। meteorological Department मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। भोपाल के आसपास इलाकों में भी गरज चमक के साथ कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 26ºC और न्यूनतम तापमान 14ºC दर्ज किया गया।

MUST READ : नया वर्ष 2020 का करें स्वागत, ये हैं सबसे बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट

मौसम विभाग weather department के अनुसार आगामी दिनों में भोपाल समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के भी आसार हैं। बीते 24 घंटो के दौरान प्रदेश के होशंगाबाद, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कही-कही हल्की बारिश दर्ज की गई।

MUST READ – Board Exam 2020 : बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, यहां से पीडीएफ करें डाउनलोड

प्रदेश के ग्वालियर और बैतूल में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। भोपाल में बीते गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.7 न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायसेन में अधिकतम 27.8 और न्यूनतम 12.0 डिग्री सेल्सियस है। राजगढ़ में 26.5 अधिकतम और 15.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान, गुना में अधिकतम 26.6 और न्यूनतम 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

MUST READ – छाया घना कोहरा – 48 घंटों में पड़ सकती है भयंकर ठंड

लुधियाना में तापमान 5.8 डिग्री दर्ज

मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं के साथ ठंड बढ़ी है लेकिन देशभर में सबसे ज्यादा ठंड लुधियान में रहा। पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, बिहार समेत सभी मैदानी राज्यों में ठंड बीते दो दिनों से बढ़ी है। कहीं-कहीं बारिश के कारण उड़ानों पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शीतलहर के कारण इन राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार को लुधियाना सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Hindi News / Bhopal / न्यूनतम तापमान 10ºC से नीचे – शीतलहर से कंपकंपाया प्रदेश, कहीं-कहीं बारिश के आसार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.