वन मंत्री सिंघार ने शुक्रवार को वन विभाग के रेस्ट हाउस में पत्रकारर्वा के दौरान यह गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मेरे विभाग के तत्कालीन बल प्रमुख, अनिमेश शुक्ला, पीसीसएफ वाय सत्यम, प्रधान मुख्य वन संरक्षक बीबी सिंह घोटाले में शामिल हैं। वन मंत्री ने कहा कि मैंने करोड़ों के पौधरोपण घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू से कराने की अनुसंशा की है।
उन्होंने बताया कि पौधरोपण में चार विभाग शामिल थे, जिसमें हाटीकल्चर, वन, पंचायत, कृषि, जन अभियान परिषद शामिल हैं। इसमें वन विभाग द्वारा सवा दो करोड़ पौधे लगाए गए थे इसमें 135 करोड़ का घोटाला हुआ है।
उन्होंने बताया कि बैतूल में पौधरोपण का दावा 15625 पौधे रोपण करने का दावा किया गया था। यहां पौधों के जीवितता का प्रतिशत 70 बताया गया था, लेकिन जांच में मात्र 14 प्रतिशत ही पौधे जीवित पाए गए। गड्ढे ही नहीं खोदे गए थे। यह सुनियोजित तरीके का आर्थिक घोटला है।
फाइलें की गई गायब मंत्री ने आरोप लगाया कि इस घोटालें फाइल भी गायब कर दी गयी। इसलिए अब तत्कालीन मुख्यमंत्री, वन मंत्री और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आदेश दिए गए हैं।