भोपाल

Holi2019 : पुलवामा हमले की याद में नम हुई आंखें, पूर्व सीएम ने नहीं खेली होली

Pulwama Terror Attack के दौरान शहीद हुए जवानों की याद में नम हुई आखें, NIFT के छात्रों ने नहीं खेली होली

भोपालMar 21, 2019 / 02:22 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

Holi2019 : पुलवामा हमले की याद में नम हुई आंखें, पूर्व सीएम ने नहीं खेली होली

भोपाल. होली का पर्व जहां देश में खुशी और उल्लास के साथ धूम धाम से मनाया जा रहा है वहीं मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों और गोवा मुख्यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर के निधन से दुखी होकर होली नहीं खेली।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने नहीं खेली होली

शिवराज ने अपने राजधानी आवास के मुख्य गेट पर बैनर लगाकर सूचना दी है। बैनर में लिखा है कि पुलवामा में हमारे वीर जवानों की शहादत के सम्मान में एवं गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के कारण हम होली नहीं मना रहे है। जिसे देखकर होली मिलने आए कार्यकर्ता बिना होली खेली ही वापस लौट गए।

ट्वीटर पर दी होली की शुभकामनाएं

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पुलवामा में शहीद जवानों और गोवा के सीएम रहे मनोहर पर्रिकर के निधन को लेकर होली नहीं खेली। हालांकी शिवराज ने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर रंगों के महापर्व होली की बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, “रंगों के महापर्व होली की आप सबको बधाई। प्रेम, उल्लास और सौहार्द का यह पर्व सबके दिलों में स्नेह, अपनेपन के लाखों रंग घोले। घृणा पर प्यार का रंग चढ़े। हर्ष, आनंद और आमोद की वर्षा हो, शुभकामनाएं!”

NIFT के छात्रों ने भी नहीं खेली होली

पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में राजधानी भोपाल के कोलार स्थित NIFT के छात्रों ने होली नहीं खेली। ऐसा ही प्रदेश के कई जगहों पर देखा गया जहां पुलवामा हमले की याद में युवाओें की आंखें नम हुई।

Home / Bhopal / Holi2019 : पुलवामा हमले की याद में नम हुई आंखें, पूर्व सीएम ने नहीं खेली होली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.