27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व सीएम उमा भारती कोरोना पॉजिटिव, उत्तराखंड में खुद को किया क्वारंटाइन

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होने उत्तराखंड में ऋषिकेश और हरिद्वार के खुद को क्वारंटाइन किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Hitendra Sharma

•

Updated: 27 Sep 2020, 10:16 AM IST

3_1.png

भोपाल. मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा (uma bharti) भारती की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह उत्तराखंड में धार्मिक यात्रा पर थी। हिमालय से लौटते समय उन्होंने रिपोर्ट आने के बाद ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच वंदे मातरम् कुंच में खुद को क्वारंटाइन किया है। उमा भारती ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, कि मैं आपकी जानकारी में यह डाल रही हूं कि मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा समाप्ति के अन्तिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना टेस्ट के लिए टीम को बुलवाया, क्योंकि मुझे तीन दिन से हलका बुखार था। उमा भारती ने लिखा है कि मैंने हिमालय में कोरोना की गाइडलाइन का पालन किया था फिर भी कोरोना पॉजिटिव हो गई। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि संपर्क में आए सभी लोगों कोरोना टेस्ट करा लें।

मध्यप्रदेश के 40 से अधिक माननीय संक्रमित

मध्यप्रदेश के मंत्री और विधायकों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अरविंद भदौरिया, तुलसी सिलावट समेत 40 से अधिक मंत्री विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि सभी ठीक होकर आ गए हैं। शिवराज कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। मंत्री हरदीप सिंह डंग की रिपोर्ट भी कोरोना पाजिटिव आई थी।

अब तक कोरोना पॉजिटिव नेता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया
मंत्री अरविंद भदौरिया
मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा
कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी
सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह
पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा
धार विधायक नीता वर्मा
पूर्व विधायक जितेंद्र डागा
पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया
पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू
इंदौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव
टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी
पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी
मंत्री तुलसी सिलावट
मंत्री रामखेलावन पटेल
संगठन महामंत्री सुहास भगत
संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा
भाजपा विधायक विजयपाल सिंह


कोरोना की चपेट में आए यह नेता

इससे पहले बैतूल जिले की आमला से भाजपा विधायक डा. योगेश पंडाग्रे, सतना के नागौद से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह, यशपाल सिंह सिसौदिया, छिंदवाड़ा की चौरई सीट से कांग्रेस विधायक चौधरी सुजीत सिंह, दमोह के कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी, अनूपपुर के विधायक सुनील सराफ, बालाघाट के विधायक संजय सिंह उईके, मंत्री एंदल सिंह कंसाना भी पॉजिटिव हो चुके हैं।