scriptविनोद कांबली ने भोपाल में किया समर कैंप का उद्घाटन, फैंस को बताई मन की बात | Former Cricketer Vinod Kambli visit in bhopal patrika office 13 may | Patrika News

विनोद कांबली ने भोपाल में किया समर कैंप का उद्घाटन, फैंस को बताई मन की बात

locationभोपालPublished: May 13, 2018 03:48:26 pm

Submitted by:

Manish Gite

#Live: विनोद कांबली भोपाल पहुंचे, पत्रिका में करेंगे अपने फेंस से बात, करें थोड़ा इंतजार

vinod kambli

इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कांबली ने किया समर कैंप का उद्घाटन


भोपाल। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली रविवार को पत्रिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने फेसबुक के जरिए पत्रिका के कई पाठकों से सीधी बात की। इस दौरान उन्होंने कई खट्टे-मीठे अनुभव भी पत्रिका के साथ शेयर किए।

इससे पहले सुबह भोपाल पहुंचकर विनोद कांबली सीधे होशंगाबाद रोड स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गए जहां, उन्होंने समर कैंप का उद्घाटन किया।विश्व के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बचपन के मित्र विनोद कांबली ने बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां समझाईं। इस दौरान आईपीएस के वाइस चेयरमैन अशोक नंदा और प्राचार्य डा. जसबीर सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे।

 

vinod kamblie
थोड़ी देर में पहुंचेंगे पत्रिका कार्यालय
विनोद कांबली दोपहर 12.30 बजे आशीमा मॉल के पास स्थित पत्रिका कार्यालय भी पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रिका स्टाफ के साथ ही अपने फेंस से भी मुलाकात की। यहां काफी समय से इंतजार कर रहे उनके फैंस के साथ सेल्फी का दौर भी चला।
पत्रिका के फेसबुक पेज की सीधी बात
विनोद कांबली 12.30 बजे पत्रिका कार्यालय पहुंच गए थे। इसके बाद अपने फैंस के साथ फेसबुक पर पत्रिका के मध्यप्रदेश पेज पर लाइव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने फैंस के प्रश्नों के सीधे जवाब दिए।
फिल्म में भी आ चुके हैं कांबली
पूर्व क्रिकेटर कांबली क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फिल्म में भी आ चुके हैं। उन्होंने फिल्म अनर्थ में काम किया था।

vinod kamblie

सचिन भी नहीं तोड़ सके कांबली का ये रिकार्ड
क्रिकेट की दुनिया में रहते विनोद कांबली ने अपने नाम एक ऐसा रिकार्ड बना लिया जिसे सचिन और गावस्कर भी नहीं तोड़ पाए। कांबली ने 21 वर्ष और 32 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में 224 रनों की ऐसी पारी खेलकर गावस्कर का रिकार्ड तोड़ दिया था। तब गावस्कर 21 वर्ष और 277 दिन के थे। लेकिन ने 26 साल की उम्र में 1999 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 21 साल और 277 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। सचिन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। जबकि जावेद मियांदाद के नाम सबसे कम उम्र में डबल सेंचुरी बनाने का रिकार्ड है। जावेद की उम्र उस समय 19 साल 140 दिन थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो