scriptमौसम विज्ञान केंद्र पर संकट के बादल, जांच के लिए पहुंची टीम | Former Director Suicide Case | Patrika News

मौसम विज्ञान केंद्र पर संकट के बादल, जांच के लिए पहुंची टीम

locationभोपालPublished: Sep 01, 2018 10:15:50 am

Submitted by:

Bharat pandey

पूर्व डायरेक्टर आइजे वर्मा द्वारा सुसाइड नोट लिखने का मामला, विभाग के तीन वैज्ञानिकों पर लगाया था मानसिक प्रताडऩा का आरोप

news

Former Director Suicide Case

भोपाल। अरेरा पहाड़ी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र इस समय बारिश के पूर्वानुमान और तापमान के उतार-चढ़ाव से ज्यादा विभागीय विवाद और जांचों को लेकर चर्चा में है। पूर्व डायरेक्टर आइजे वर्मा द्वारा मुख्यालय को लिखे गए सुसाइड नोट के मामले में दो दिन से दो सदस्यीय जांच समिति यहां पड़ताल में जुटी है। वर्मा ने विभाग के ही तीन वैज्ञानिकों पर प्रताडि़त करने का अरोप लगाया था। इस मामले में जांच टीम ने उन वैज्ञानिकों से पूछताछ की है।

जानकारी के अनुसार मौसम विभाग दिल्ली की नाउ कास्ट हेड सोमा सेन राय और कोलाबा मुंबई के वैज्ञानिक-इ वीजे कामले जांच के लिए भोपाल आए हुए हैं। यहां पर कार्यरत अधिकारियों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। इसमें यह जानने के प्रयास किए जा रहे हैं कि पूर्व डायरेक्टर वर्मा ने प्रताडऩा के जो आरोप साथी वैज्ञानिकों पर लगाए थे, उसमें कितनी सच्चाई है।

 

वर्मा के विरुद्ध दर्जन भर शिकायतें
विभागीय सूत्रों के अनुसार पूर्व डायरेक्टर आइजे वर्मा के विरुद्ध लगभग एक दर्जन से अधिक शिकायतें उनके छोटे से कार्यकाल में हो चुकी हैं। कुछ शिकायतें महिला कर्मचारियों ने भी की हैं। इसके साथ ही विभाग के कुछ पूर्व कर्मचारियों ने भी इनके विरुद्ध मुख्यालय में शिकायतें की थी। इन्हीं शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए विभाग ने आइजे वर्मा का स्थानांतरण कोलाबा महाराष्ट्र में कर दिया है।

 

इधर, महिला ने की आत्महत्या, पति बोला-समूह के लोग कर रहे थे परेशान
भोपाल. कमला नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के बाद पति ने ये आरोप लगाया है कि समूह से रुपए उधार लेने के कारण वो लोग रोज धमकाने आते थे। इस कारण पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
जानकारी के अनुसार रोशनी पति सुनील नहारिया (24) गृहिणी थी। इसके पति विद्युत विभाग में सफाईकर्मी है। गुरुवार रात 9.30 बजे उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान परिवार के लोग जब उसके कमरे में गए तो देखा कि वो फांसी के फंदे पर लटक रही थी। वे उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
पति सुनील ने बताया कि कई समूह से मेरी पत्नी ने रुपए उधार लिए थे। रुपए हम लोग चुका नहीं पा रहे थे। इस कारण वो लोग बार-बार घर पर आकर हम लोगों को धमकाते थे। इस कारण परेशान होकर मेरी पत्नी ने फांसी लगा ली। वहीं रोशनी के मामा का कहना है कि उसके शरीर पर चोट के निशान है। उसके पति और ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो