scriptपूर्व मंत्री बोले, मंत्रालय के सामने बिक रही गांजे की पुडिय़ा, मंत्रियों के ऊट-पटांग बयानों की वजह | Former minister said, ganja pudding being sold in front of the ministr | Patrika News

पूर्व मंत्री बोले, मंत्रालय के सामने बिक रही गांजे की पुडिय़ा, मंत्रियों के ऊट-पटांग बयानों की वजह

locationभोपालPublished: Sep 18, 2021 09:48:23 am

जब उनसे पूछा गया कि कौन-कौन मंत्री नशा करते हैं तो उन्होंने इसका सीधा जबाव नहीं दिया

पूर्व मंत्री बोले, मंत्रालय के सामने बिक रही गांजे की पुडिय़ा, मंत्रियों के ऊट-पटांग बयानों की वजह

पूर्व मंत्री बोले, मंत्रालय के सामने बिक रही गांजे की पुडिय़ा, मंत्रियों के ऊट-पटांग बयानों की वजह

भोपाल। राज्य सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। प्रदेश में अपराध बढ़े हैं। स्थिति यह है कि राज्य मंत्रालय के सामने गांजे की पुडिय़ा बिक रही है। उसी का असर है कि सरकार सत्ता के नशे में चूर है। सरकार के बड़बोले मंत्री नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा इसी बजह से आए दिन ऊट-पटांग बयान देते रहते हैं। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह आरोप लगाए। जब उनसे पूछा गया कि कौन-कौन मंत्री नशा करते हैं तो उन्होंने इसका सीधा जबाव नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश और सरकार में फैलते इस नशे पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय क्राईम रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट में यह साफ हो चुका है कि नाबालिग बच्चियों से बलात्कार में प्रदेश नम्बर वन है। किशोरों के अपराध, बच्चों के लापता होने और बाल अत्याचार के मामले में प्रदेश देश में नंबर एक पर है। इसके अलावा दलितों पर अत्याचारों में भी शिवराज सरकार का रिकार्ड बहुत खराब है। मप्र में हाल ही में घटित हुए अपराधों में भाजपा नेताओं के लिप्तता सामने आई है। यह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जब देश और प्रदेश की जनता गरीबी, महंगाई, महामारी, बेरोजगारी, डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों से परेशान है, तब भाजपा बीस दिन तक अपने प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव मना रही है। भाजपा को असल में प्रायश्चित पर्व मनाना चाहिए और हर उस व्यक्ति से माफी मांगना चाहिए, जो उनकी जनविरोधी नीतियों से परेशान है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो