scriptइस बार त्योहारी सीजन को विशेष बना रहे हैं चार सर्वार्थ सिद्धि योग | four festive Siddhi yog | Patrika News

इस बार त्योहारी सीजन को विशेष बना रहे हैं चार सर्वार्थ सिद्धि योग

locationभोपालPublished: Oct 16, 2019 01:23:52 am

Submitted by:

Pushpam Kumar

पर्व का उल्लास: स्थायी संपत्ति की खरीदारी होगी विशेष फलदायी

इस बार त्योहारी सीजन को विशेष बना रहे हैं चार सर्वार्थ सिद्धि योग

इस बार त्योहारी सीजन को विशेष बना रहे हैं चार सर्वार्थ सिद्धि योग

भोपाल. दीपावली पर्व के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढऩे लगी है। इस वर्ष त्योहारी सीजन को विशेष बनाने आ रहे चार चार सर्वार्थ सिद्धि योग में से दूसरा बुधवार को है। इस विशेष मुहूर्त में खरीदारी को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है। बाजार भी सज-धजकर तैयार हैं। पंडितों एवं ज्योतिषियों का कहना है कि इन मुहूर्तों में भूमि, भवन, वाहन, सराफा सहित सभी प्रकार की खरीदारी विशेष फलदायी है। दीपावली पर सूर्य और चंद्रमा तुला राशि में चित्रा नक्षत्र में रहेंगे। सूर्य और चंद्रमा की ये स्थिति शुभ और उत्तम फल देने वाली है। ज्योतिषियों के मुताबिक तुला संतुलित भाव रखने वाली राशि है और ये राशि न्याय का प्रतिनिधित्व करती है। तुला राशि के स्वामी शुक्र सौहार्द, सद्भाव और सम्मान के कारक हैं। इन गुणों की वजह से सूर्य और चंद्रमा दोनों का तुला राशि में स्थित होना सुखद व शुभ संयोग वाला होगा।
पद्म योग देगा सुख-समृद्धि
ब्रह्म शक्ति ज्येातिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के अनुसार पद्म योग सुख-समृद्धि दायक होता है। ये महालक्ष्मी पद्म योग 27 अक्टूबर को सूर्योदय से मध्य रात्रि तक रहेगा। इस योग में पूजा-अर्चना करने से घर और प्रतिष्ठान में समृद्धि का वास होता है।
19 व 25 को विशेष मुहूर्त का संगम
ज्योतिष मठ संस्थान के पं. विनोद गौतम का कहना है कि 19 व 25 अक्टूबर को व्यापार के खास मुर्हूत बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग और पुष्य नक्षत्र। इन विशेष मुहूर्त में खरीदारी श्रेष्ठ मानी गई है। ज्योतिषाचार्य पं. प्रहलाद पंड्या बताते हैं कि दिवाली तक कई दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे, जिनमें स्थायी संपत्ति की खरीदारी उत्तम फलदायी है।
 दीपावली पर्व में कई संयोग
दीपावली पर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर को धन तेरस से होगी। इस खास दिन बाजारों में खरीदारी का विशेष योग है। इसके पहले भी खरीदारी के कई शुभ योग बन रहे हैं। इस बार दिवाली तक चार बार सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। तीन बार रवि योग आएगा। खरीदारी के लिए शुभ माने जाने वाला पुष्य नक्षत्र भी दो दिन रहेगा। 21 अक्टूबर को दोपहर से यह नक्षत्र 22 अक्टूबर दोपहर बाद तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में सोमवार को सोम पुष्य नक्षत्र तो मंगलवार को मंगल पुष्य नक्षत्र का संयोग बनेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो