scriptराजधानी फिर शर्मसार-24 घंटे में चार नाबालिगों के साथ दुष्कर्म | four minors rapped in bhopal in 24 hours | Patrika News

राजधानी फिर शर्मसार-24 घंटे में चार नाबालिगों के साथ दुष्कर्म

locationभोपालPublished: Oct 09, 2018 01:15:50 am

Submitted by:

Sumeet Pandey

बहला-फुसला कर 12 से 15 साल की बच्चियों को बनाया शिकार

rape

rape

भोपाल. शहर में पिछले 24 घंटों के अंदर नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के चार मामले सामने आए हैं। शहर के अलग-अलग कोने में हुए दुष्कर्मों के मामलों में परिचित युवक से लेकर मुंहबोले मामा और होने वाले जीजा और पड़ोसी तक ने 12 से 15 साल की किशोरियों से जघन्य अपराधों को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों मामलों में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर दो मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुंहबोले मामा ने छात्रा को घर बुलाकर किया दुष्कर्म

शाहपुरा क्षेत्र में मुंहबोले मामा ने सातवीं की छात्रा को घर में बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा ने डर के चलते दो दिन तक घटना की जानकारी नहीं दी, शक होने पर माँ ने पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 12 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ शाहपुरा गांव में किराए के मकान में रहती है। वह निजी स्कूल में सातवीं की छात्रा है। पड़ोस में ही प्रहलाद पॉल नाम का युवक रहता है। जो वेल्ंिडग की दुकान में काम करता है। दोनों घरों के बीच अच्छा मेल-मिलाप था। बच्चे प्रहलाद को मामा कहते थे और उसके घर आते-जाते भी रहते थे। प्रहलाद की गर्भवती पत्नी ने किशोरी को मेडिकल स्टोर से दवा लाने के लिए बुलाया था। कुछ देर बाद किशोरी प्रहलाद के घर पहुंची तो देखा उसकी पत्नी खुद दवा लेने जा चुकी थी। घर पर अकेले प्रहलाद ने बहाने से किशोरी को कमरे में बुलाया और उसके साथ ज्यादती की कोशिश की। सहमी किशोरी तुरंत घर की तरफ भागी। दो दिन तक चुप रही बच्ची ने रविवार को यह बात अपनी मां को बताई।
होने वाला जीजा ने किया किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला

निशातपुरा क्षेत्र में बड़ी बहन के होने वाले पति ने ही 13 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दोनों परिवारों के बीच रिश्तेदारी होने की वजह से काफी समय से जान-पहचान थी। आरोपी किशोरी के घर आता-जाता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि गैस राहत कालोनी निवासी 13 वर्षीय किशोरी अपनी चार बहनों व माता पिता के साथ रहती है। बीती शाम पीडिता ने थाने आकर बताया कि अज्ञात आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। हालांकि पुलिस जांच में बात सामने आई कि पीडि़ता की बड़ी बहन के मंगेतर ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी का पहले से ही पीडिता के घर आना-जाना था। पूर्व में आरोपी ने बहला-फुसलाकर किशोरी के साथ अनैतिक संबंध स्थापित किए। बीते दिनों किशोरी को पेट में तेज दर्द हुआ। डॉक्टर ने चांज के बाद बताया कि किशोरी को छह माह का गर्भ है। वहीं पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
बजरिया थाना इलाके रविवार को किशोरी के घर में घुसकर परिचित युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी बीते कई महीनों से शादी के नाम पर किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। खुशीपुरी निवासी 15 वर्षीय किशोरी दादा-दादी के साथ रहती है। पिछले साल ही उसने नवमी की परीक्षा देने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पढ़ाई के दौरान ही दो साल पहले उसकी जान-पहचान हिमांशु प्रजापति से हुई। जान- पहचान से शुरू हुई दोस्ती मोबाइल पर बातचीत और फिर अवैध संबंधों तक पहुंच गई। आरोपी किशोरी को शादी की बात बोलकर बीते कई दिनों से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा।
कार में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गांधी नगर थाना क्षेत्र में रविवार को परिचित युवक ने आइसक्रीम खिलाने के बहाने चौथी कक्षा में पढऩे वाली छात्रा का अपहरण किया और कार में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि शाहजहांनाबाद निवासी 24 वर्षीय फरहान गांधीनगर में परिचित के घर पहुंचा। दम्पति काम पर गए थे जबकि उनकी आठ वर्षीय बेटी घर के सामने खेल रही थी। फरहान बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गया और दुष्कर्म करने लगा, बच्ची के शोर मचाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को दबोच लिया। पुलिस ने सोमवार को फरहान को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो