scriptजरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को ईद के लिए देते हैं निशुल्क कपड़े | Free clothes for needy women and children for Eid | Patrika News

जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को ईद के लिए देते हैं निशुल्क कपड़े

locationभोपालPublished: May 22, 2019 09:22:46 pm

– सकलैनी जामा मस्जिद में सकलैन एकेडमी की ओर से आयोजन

programme

जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को ईद के लिए देते हैं निशुल्क कपड़े

भोपाल। ऐसे जरूरतमंद परिवार जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं वे भी ईद मना सके इसके लिए शहर में कई लोग व्यक्तिगत और संगठन के माध्यम से मदद जुटा रहे हैं।

कपड़ा, वितरण से लेकर खाने का सामान लोगों को मुहैया कराया जा रहा। अशोका गार्डन अस्सी फीट रोड स्थित सकलैनी जामा मस्जिद के पास एक ऐसा आयोजन हुआ जहां करीब 500 महिलाओं और बच्चों को कपड़े बांटे गए। ये ईद के लिए दिए गए है। इन्हें पाकर कई चेहरे खिल उठे।
सकलैन एकेडमी देश के कई हिस्सों में जरूरतमंदों की मदद के लिए काम कर रही है। इसकी भोपाल शाखा के तहत सकलैनी जामा मस्जिद में कपड़ों का वितरण किया गया। मस्जिद के सदर सूफी नूर उद्दीन सकलैनी ने बताया कि हिंदुस्तान के मशहूर मारूफ सूफी हजरत शाह शराफत अली मियां के उर्स के मौके पर देशभर में हजारों जरूरतमंद लोगों को हजरत शाह सकलैन एकेडमी ऑफ इंडिया की जानिब कपड़े बांटे जाते हैं। ईद की तैयारियों के लिए एकेडमी मदद जुटा जरूरतमंदों तक पहुंचाती है। इस बार करीब पांच सौ महिलाओं और बच्चे पहुंचे थे। ये आयोजन हर साल होता है। जिम्मेदारों ने बताया कि कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।
इस मौके पर हाजी दिलावर हुसैन, युसूफ सकलैनी, इम्तियाज सकलैनी, मुफ्ती रिहान सहित कई लोग मौजूद थे।
स्टूडेंट और मुसाफिरों को निशुल्क सेहरी इंतजाम

स्टूडेंट और मुसाफिरों के लिए सकलैनी जामा मस्जिद में निशुल्क सेहरी का इंतजाम किया गया है। पिछले 15 रोजों से ये काम जन सहयोग से चल रहा है। मुबीनउद्दीन सकलैनी ने बताया कि इफ्तार की व्यवस्था तो कई जगह होती है लेकिन अल सुबह न तो कोई दुकानें खुली होती है न ही होटल। ऐसे में अपने घरों से दूर लोग सेहरी के लिए परेशान होते हैं। उनकी मदद के लिए ये शुरुआती की है। पिछले वर्ष भी स्टूडेंट की सेहरी के इंतजाम थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो