scriptलॉकडाउन का कर्जा चुकाने दोस्तों ने बनाई ऐसी गैंग, रोज करती थी ये बुरा काम | Friends made such a gang to pay off the debt of lockdown | Patrika News

लॉकडाउन का कर्जा चुकाने दोस्तों ने बनाई ऐसी गैंग, रोज करती थी ये बुरा काम

locationभोपालPublished: Oct 01, 2022 08:09:02 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

लॉकडाउन में चढ़ा कर्जा उतारने के लिए वाहनों की चोरी करते थे। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त हुए वाहनों में भोपाल के अलावा इंदौर से चोरी किए गए दोपहिया शामिल बताए गए हैं।

lockdown.jpg
भोपाल. अशोका गार्डन थाना इलाके में पुलिस ने एक बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 30 लाख रुपए के लगभग 37 वाहन जब्त किए हैं।
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लॉकडाउन में चढ़ा कर्जा उतारने के लिए वाहनों की चोरी करते थे। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त हुए वाहनों में भोपाल के अलावा इंदौर से चोरी किए गए दोपहिया शामिल बताए गए हैं। चोरों ने अपने नाम अमित राठौर निवासी ग्राम साई आर्या कालोनी हरदा और धर्मेंद्र ङ्क्षसह निवासी खुशीपुरा चांदबड़ बजरिया बताया। कागजात मांगने पर वह नहीं दिखा पाए। पुलिस ने पोर्टल पर सर्च किया तो बाइक अशोका गार्डन से ही चोरी होने का पता चला। दोनों ने वाहन चोरी स्वीकार कर ली है।
रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो खुले और राज
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस ने निशानदेही पर 17 दोपहिया वाहन बरामद किए। आरोपियों ने बताया कि करीब बीस दोपहिया वाहन उन्होंने दीपक रघुवंशी, किशन सेन और दिनेश चौरसिया को बेचने के लिए दिए हैं। पुलिस ने इन तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर कुल 20 दोपहिया वाहन बरामद हुए। पांचों आरोपियों से चोरी के कुल 37 दोपहिया वाहन बरामद हुए।
ढाबा बंद हुआ तो चढ़ता गया कर्ज
धमेंद्र इंदौर में ढाबा चलाता था। इसी पर किशन शराब की सप्लाई करता था, जबकि अमित वेटर था। लॉकडाउन के दौरान ढाबा बंद हो गया। इस दौरान धर्मेंद्र ही किशन व अमित का आठ महीने तक खर्चा उठाता रहा। इस दौरान धर्मेंद्र पर भारी कर्जा हो गया। आरोपियों ने पहले इंदौर में वाहन चोरी किए। बाद में धर्मेंद्र व अमित भोपाल के खुशीपुरा में रहने लगे, जबकि किशन विदिशा चला गया यहां किशन दोस्त दीपक रघुवंशी के खेत में चोरी के वाहन छुपाने लगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो