scriptआज घोषित होगी भाजपा-कांग्रेस की लिस्ट, कांग्रेस ने तय किए 170 उम्मीदवारों के नाम | frist candidates list of bjp and congress | Patrika News

आज घोषित होगी भाजपा-कांग्रेस की लिस्ट, कांग्रेस ने तय किए 170 उम्मीदवारों के नाम

locationभोपालPublished: Nov 02, 2018 07:55:54 am

Submitted by:

shailendra tiwari

गुरुवार देर रात भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक चलती रही।

mp election

आज घोषित होगी भाजपा-कांग्रेस की लिस्ट, कांग्रेस ने तय किए 170 उम्मीदवारों के नाम

भोपाल. विधानसभा चुनाव 2018 के लिए भाजपा और कांग्रेस आज अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकते हैं। पहले गुरुवार को दोनों ही दलों की लिस्ट आने की संभावना थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में टिकट को लेकर माथापच्ची जारी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक चलती रही। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज की मौजूदगी में उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं।

फिर लटकी कांग्रेस की सूची: उधर कांग्रेस की सूची एक बार फिर लटक गई है। कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष औऱ पूर्व मुख्यमंत्रई दिग्विजय सिंह के बीच बहस की खबरों के बाद कांग्रेस की सूची को भी टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की सूची रोकी जाने के बाद ही आजपा ने भी भाजपा नामों की घोषणा एक दिन के लिए टाल दी।

भाजपा में 75 नामों पर बनी सहमति: दिल्ली में बैठक के बाद भाजपा ने करीब 75 सीटों पर सहमति बना ली है। ये बैठक मध्यप्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के निवास पर हुई थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, सुहास भगत और विनय सहस्त्रबुद्धे के साथ प्रदेश चुनाव समिति के भी कई सदस्य मौजूद थे। माना जा रहा है कि भाजपा इस बार कई मंत्रियों और विधायकों के टिकट को भी काट सकती है। वहीं, गोविंदपुरा विधानसभा सीट को लेकर अभी भी संशय बरकरार है।
कांग्रेस में 170 नामों पर सहमति: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निवास पर बुधवार को हुई बैठक में 170 नामों पर सहमति बना ली गई है। सिंधिया और दिग्विजय सिंह की विवाद के कारण गुरुवार को उम्मीदवारों का एलान नहीं हो सका। पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस लगभग 170 नामों पर सहमति बनाने के बाद शुक्रवार को नामों की घोषणा हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो